दुर्गा नगर, छत्रपति कालोनी, पंपापुर के रहवासियों को सीवेज की समस्या से मिलेगी निजात

0

भोपाल
जनसम्पर्क, विधि-विधायी कार्य मंत्री  पी.सी. शर्मा ने आज चूना भट्टी और हर्षवर्धन नगर क्षेत्र की 6 बस्तियों में 50 लाख रुपये लागत के नाली, सड़क और शेड निर्माण के कार्यों की आधारशिला रखी। मंत्री  शर्मा ने चूना भट्टी क्षेत्र की कोलार कालोनी, छत्रपति शिवाजी कालोनी और दुर्गा नगर बस्ती के सड़क, नाली निर्माण का भूमिपूजन करते हुए कहा की इन बस्तियों में कमजोर और मध्यम वर्ग के परिवार रहते हैं। रहवासियों की ओर से सीवेज समस्या और कालोनी में सड़क नहीं होने से आवागमन की समस्या के संबंध में आपकी सरकार आपके द्वार में भ्रमण  के दौरान उन्हे स्थानीय नागरिकों द्वारा अवगत कराया गया था। मंत्री  शर्मा ने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गये और आज से कार्य शुरू हो रहा है। मंत्री  शर्मा ने दुर्गा नगर में मंदिर के समीप दो स्थानों पर शेड निर्माण का भी भूमिपूजन किया।

मंत्री  शर्मा ने बताया कि बरसात के दिनों में पंपापुर बस्ती और हर्षवर्धन नगर में सीवेज पानी की निकासी नहीं होने से रहवासियों को हो रही कठनाई को उन्होंने खुद भ्रमण कर देखा था। इसी दौरान अधिकारियों को सीवेज के लिए नालियों के निर्माण के निर्देश दिए थे। हर्षवर्धन नगर की पंपापुर बस्ती में नालियों का निर्माण करने के साथ-साथ चैनलाइजेशन का कार्य भी करवाया जा रहा है। मंत्री  शर्मा ने पंपापुर बस्ती के रहवासियों को आश्वस्त किया कि अब बरसात में उन्हे जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। मंत्री  शर्मा ने हर्षवर्धन नगर में सड़क निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया।  प्रवीण सक्सेना,  अभिषेक शर्मा और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक इस दौरान मंत्री  शर्मा के साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *