निर्भया की मां को टिकट दे सकती है कांग्रेस

0

नई दिल्ली
निर्भया की मां आशा देवी को कांग्रेस पार्टी नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतार सकती है। टीवी रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है। उधर, कांग्रेस के प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद के एक ट्वीट ने इस दावे को मजबूत कर दिया है। हालांकि, आशा देवी ने कहा है कि उनकी अभी किसी से बात नहीं हुई है।

बता दें, निर्भया के साथ दरिंदगी के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आशा देवी की सहायता की थी। राहुल गांधी निर्भया के परिवार के साथ संपर्क में रहे हैं। अटकलें यह भी हैं कि कांग्रेस नई दिल्ली से पूर्व सीएम शीला दीक्षित की बेटी लतिका को उतार सकती है तो बीजेपी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को उम्मीदवार बना सकती है।

इससे पहले निर्भया के दोषियों को फांसी में हुई देरी पर आशा देवी ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि जो काम सरकार को करना चाहिए था वह उन्होंने (आशा देवी) निजी तौर पर किया। कांग्रेस से उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर आशा देवी ने कहा, 'मेरी किसी से बात नहीं हुई है। मेरा राजनीति से कोई नाता नहीं है। मैं अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ रही हूं।'

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से ही चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व सीएम शीला दीक्षित को हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *