आईएएस अधिकारी तय करें कि उन्हें प्रदेश को कहां तक ले जाना हैं- मुख्यमंत्री कमलनाथ

0

भोपाल
 मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश ऐसा प्रदेश हैं जो विविधताओं से सम्पन्न है  मुख्यमंत्री शुक्रवार को नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आईएएस सर्विस मीट 2020 के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे।

कमलनाथ ने कहा कि विविधता में भारत की बराबरी करने वाला देश सिर्फ सोवियत संघ था। आज वह अस्तित्व में नहीं है, क्योंकि उसने भारत जैसी सोच समझ और सहिष्णुता की संस्कृति नहीं थी। उन्होंने कहा है कि जो आईएएस अधिकारी अपनी सेवा यात्रा के मध्य में है, जो सेवा पूरी करने वाले हैं, वे चिंतन करें कि प्रदेश को वे कहां छोड़कर जाना चाहते हैं। जो सेवा यात्रा की शुरूआत कर रहे हैं, वे सोचें कि वे प्रदेश को कहां देखना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को न्याय देने वाला बताते हुए कहा कि संविधान में उल्लेखित स्वतंत्रता और समानता जैसे मूल्यों की सीमाएं हो सकती हैं, लेकिन न्याय की कोई सीमा नहीं है। यह हर समय और परिस्थिति में दिया जा सकता है। दृष्टिकोण में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के पास जो क्षमता और कौशल है वह सामान्यत: राजनैतिक नेतृत्व के पास नहीं रहता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed