सूर्य का मकर में प्रवेश राशिफल

0

मेष:

आपकी राशि से दसवें घर में आज शुभ संयोग बना है। आपके लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। नौकरी व्यवसाय में लाभ और प्रभाव बढ़ेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कहीं रुका हुआ धन है तो आज प्राप्त हो सकता है। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। भाग्य 95 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:

सितारे अनुकूल हैं। मेहनत से बढ़कर सफलता हासिल करेंगे। समय पर उचित निर्णय लेकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मनोविनोद का भी अच्छा अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:

आज आपको भावुकता पर नियंत्रण रखना चाहिए। माता और मातृपक्ष से सुख और सहयोग मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की सुनें, अधिक बोलने से बचें। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क:

आज आपमें आत्मविश्वस और उत्साह भरपूर रहेगा। मेहनत के अनुरूप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी। परिवार में पिता और कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग पा सकते हैं। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:

आज का दिन आर्थिक मामलों में अनुकूल रहना चाहिए। पारंपरिक कार्यों में भाग लेंगें, धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग बने हुए हैं। सगे-संबंधियों से सहयोग मिल सकता है। भाग्य 74 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या:

आज मन में हलचल की स्थिति रहेगी। आय के साथ ही साथ व्यय का भी योग है, संभलकर चलें। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहने से राहत महसूस करेंगे। रुचिक भोजन का आनंद ले सकते हैं। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:

धर्म-कर्म के कार्य करेंगे। पारलौकिक विषयों की ओर मन आकर्षित होगा। मन को संयमित रखें नहीं तो बजट से अधिक खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना होगा। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में निबटा लें। रात को नींद जरा देर से आएगी। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:

आज जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफलता आपके कदम चूमेगी। चली आ रही पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:

आज काम का दबाव अधिक रहेगा ऐसे में आपको संयम से काम लेना चाहिए। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा, मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। सुख आनंद पर धन खर्च होगा। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:

पूजा-पाठ और धर्म-कर्म में रुचि से मानसिक सुख शांति की प्राप्ति होगी। घर का माहौल अनुकूल रहेगा। परिश्रम से बढ़कर सफलता प्राप्त करेंगे। काम-काज में आपका उत्साह बना रहेगा। भाग्य 91 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:

हो सके तो आज लंबी दूरी की यात्रा टाल दें। अजनबी लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखेंगे तो पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। खान-पान में संयम रखें, वायु विकार और अपच की शिकायत हो सकती है। भाग्य 57 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:

दिन का पहला भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। धर्म-कर्म के काम कर सकते हैं। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ और सहयोग से आनंदित होंगे। आर्थिक निवेश फायदेमंद होगा। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *