जेएनयू पहुंचीं दीपिका पादुकोण, हिंसा के खिलाफ प्रोटेस्ट का किया समर्थन

0

नई दिल्ली
जेएनयू में हिंसा के बाद बॉलिवुड कलाकार भी बयानबाजी और प्रदर्शन में पीछे नहीं हैं। मंगलवार को दीपिका पादुकोण भी जेएनयू पहुंचीं और कन्हैया कुमार, आइशी घोष के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं। बता दें कि जेएनयू में हुए हमले के खिलाफ कई बॉलिवुड सिलेब्स सड़कों पर उतरे थे। इसमें अनुराग कश्यप, अनुराग बसु, तापसी पन्नू, गौहर खान, विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज, रिचा चड्ढा, अली फजल, रीमा कागती, दीया मिर्जा और कई कलाकार शामिल हुए थे।

जेएनयू में लेफ्ट के छात्रों के प्रदर्शन में कन्हैया कुमार और दीपिका पादुकोण शामिल हुईं। इस प्रदर्शन में कन्हैया कुमार ने 'जय भीम' के नारे लगवाए। दीपिका भी वहीं मौजूद रहकर इन छात्रों का समर्थन कर रही थीं। दीपिया यहां काले कपड़ों में पहुंची थीं। वह 10 मिनट तक कैंपस में रहीं और फिर बिना कुछ बोले चली गईं।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी कई बॉलिवुड सिलेब्स ने प्रतिक्रिया दी। इसमें आलिया भट्ट, कृति सैनन, रीतेश देशमुख, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, फिल्म हंसल मेहता जैसे कई सिलेब्स शामिल हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *