भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा, झुलसने से एक कर्मी बुरी तरह घायल

0

भिलाई
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में शनिवार दोपहर एक बार फिर हादसा हो गया। इस बार कोक ओवन से गर्म मैटल गिरने से एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सेक्टर 9 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब इस घटना के बाद प्लांट प्रबंधन जांच की बात कह रहा है। इससे पहले भी गुरुवार देर रात गैस लीक होने के कारण चपेट में आकर डीजीएम सहित 6 कर्मचारी घायल हो गए थे। उनका भी उपचार अस्पताल में चल रहा है।

    जानकारी के मुताबिक, एसके गोयल प्लांट में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत हैं। वह शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कोक ओवन के पास से निकल रहे थे। इसी दौरान ओवन के अंदर का गर्म मेटल उनके ऊपर गिर गया। कर्मचारी ने खुद को बचाने की कोशिश की, बावजूद इसके करीब 30 फीसदी वह झुलस गए। हादसा होते देख कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे और प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से भिलाई के सेक्टर-9 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    भिलाई स्टील प्लांट में गुरुवार देर रात करीब 1.45 बजे जहरीली गैस का लीकेज हो गया था। बीएसपी में एक जनवरी से ही सुरक्षा मास शुरू हुआ है। प्रेशर बढ़ने से ब्लास्ट फर्नेस-8 के पास पाइप लाइन का ज्वाइंट (ड्रेन पाट) फट गया। जिससे फर्नेस की कार्बन मोनो आक्साइड गैस आसपास एरिया में फैल गई, जिसकी चपेट में एक डीजीएम और राइट्स के 5 कर्मचारी आ गए। तबियत बिगड़ने पर सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *