WordPress database error: [Can't create/write to file '/tmp/#sql_2f1fb_3.MYD' (Errcode: 28 - No space left on device)]
SHOW FULL COLUMNS FROM `wp_options`

WordPress database error: [Can't create/write to file '/tmp/#sql_2f1fb_0.MYD' (Errcode: 28 - No space left on device)]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

हिमाचल के केलंग में पारा -10, मसूरी में बर्फबारी, कश्मीर में ठंड से मिली थोड़ी राहत - Jogi Express

हिमाचल के केलंग में पारा -10, मसूरी में बर्फबारी, कश्मीर में ठंड से मिली थोड़ी राहत

0

देहरादून/शिमला/श्रीनगर

देश के कई पहाड़ी इलाकों में शनिवार को जमकर बर्फबारी हुई। उत्तराखंड के मसूरी में शनिवार को अचानक बर्फबारी शुरू हो गई। सुबह मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश से ठंड बढ़ते ही मसूरी के कंपनी गार्डन, लाल टिब्बा और धनोल्टी क्षेत्र में तेज बर्फबारी शुरू हो गई। इस दौरान पर्यटक खूब मजे करते दिखे। बर्फबारी की खबर मिलते ही आसपास से शहरों की गाड़ियों का काफिला मसूरी की ओर चल पड़ा। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप शनिवार को जारी है। सूबे के कई पर्यटन स्थलों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है।

मसूरी शहर में ओलावृष्टि के साथ तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, छह जनवरी से मौसम बदलने का अनुमान है। इस दौरान पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग में भी बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। औली में गुरुवार को जमकर बर्फबारी हुई थी। यहां सड़क पर कई फीट बर्फ जमी होने के कारण पर्यटकों के वाहन उसमें फंस गए थे। रात अधिक होने पर वे वाहन वहीं पर छोड़कर पैदल ही जोशीमठ के लिए निकल गए थे। शनिवार और उसके बाद रविवार यानी वीकेंड होने की वजह से भारी संख्या में लोगों के मसूरी पहुंचने की उम्मीद है।

हिमाचल में भी शीतलहर

हिमाचल के आदिवासी बहुल जिले किन्नौर के कल्पा में हल्की बर्फबारी (0.2 सेमी) हुई, जबकि भुंतार (7.8 मिमी), शिवबाग (6.2 मिमी) और मनाली (1 मिमी) सहित राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पर्यटन स्थल मनाली, डलहौजी, केलांग और कल्पा में तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया। राज्य में केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मनाली में शून्य से नीचे रहा तापमान

सिंह ने बताया कि कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि मनाली और डलहौजी में तापमान शून्य से 1.2 और शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उन्होंने बताया कि शिमला, सोलन और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 0.7, 2 और 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो से पांच इंच तक की बर्फबारी हुई।'

ठंड से मिली राहत

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दोनों ही केंद्र – शासित क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। उन्होंने कहा, 'हल्की से मध्यम बर्फबारी छह से सात जनवरी की शाम में हो सकती है।' अधिकारी ने बताया कि ताजा बर्फबारी से घाटी में रहनेवाले लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है और रात के तापमान में भी सुधार हुआ। श्रीनगर में शुक्रवार रात में तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान नीचे दर्ज किया गया, जो कि बृहस्पतिवार रात में शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमार्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान रात में शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पिछली रात से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। पहलगाम क्षेत्र में शुक्रवार रात में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में तापमान शून्य से 18.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *