9 अक्टूबर को ‘‘बोनस तिहार’’जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में होगा संपन्न

0

जोगी एक्सप्रेस 

बैकुण्ठपुर – राज्य सरकार द्वारा कोरिया जिले के किसानों को दिए जाने वाले ‘‘बोनस तिहार’’ कार्यक्रम की तय्यारियो  पर भाजपा जिला पदाधिकारी,जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता ने बताया कि, जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में 9 अक्टूबर को आयोजित बोनस तिहार को गरिमा और उत्साहपूर्वक वातावरण में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता,विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष शिवहरे, जिला कार्यसमिति सदस्य रामधनी गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता, मनोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र चक्रधारी, महामंत्री कुबेर साहू, परवेज आलम, अनिल खटिक, सतीष गुप्ता, अरशद खान, तीरथ राजवाड़े, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निरूपमा ताम्रकार, अनिता मिश्रा,गिता गिरी, मंजू जिनानी, कमरू निशा, भाजुयमो मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन श्रीवास्तव, पवन राजवाड़े, राजेश नारायण राजवाड़े, इंदरसाय राजवाड़े, सतेन्द्र राजवाड़े सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed