भारत की पहचान “दुष्कर्म राजधानी” के रूप में बन गई है: राहुल

0

वायनाड
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में बलात्कार के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत का मखौल उड़ा रहा है और यह विश्व की ‘‘दुष्कर्म राजधानी (रेप कैपिटल)’’ बन गया है।

कांग्रेस सांसद गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र की अपनी तीन दिवसीय यात्रा समाप्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उनका (मोदी का) पूरा राजनीतिक जीवन घृणा, विभाजन और हिंसा पर आधारित है।

 गांधी ने कहा, "बच्चियां, बहनें और माएं हर दिन अखबारों में किसी लड़की के बलात्कार या हत्या की खबर पढ़कर चौंक जाती होंगी…आज अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत का मजाक उड़ा रहा है। भारत दुष्कर्म की राजधानी बन गया है।"

उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक कुलदीप ंिसह सेंगर के खिलाफ बलात्कार के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जब ट्रक ने पीड़िता की कार को टक्कर मारी तो प्रधानमंत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक बलात्कार में शामिल है और प्रधानमंत्री ने इसपर कुछ नहीं बोला… उसकी कार को ट्रक ने टक्कर मारी तो प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं बोला…दूसरे देश सवाल पूछ रहे हैं कि देश अपनी बेटियों की सुरक्षा क्यों नहीं कर सकता।"

गांधी ने प्रधानमंत्री पर प्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा कि मोदी देश के सबसे बदतर पहलुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उन्होंने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री घृणा और हिंसा की विचारधारा में यकीन रखते हैं। उनका पूरा राजनीतिक जीवन नफरत, विभाजन और हिंसा पर आधारित है। उन्होंने धार्मिक समुदायों और भाषाओं को बांटा, उन्होंने संस्कृति का अपमान किया। उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं है। हमारे लोग डर और बैचेनी में जी रहे हैं।"

कांग्रेस नेता ने इससे पहले देश में हिंसा की बढ़ती घटनाओं खासकर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की।

 गांधी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के सम्मेलन में कहा, ‘‘आपने देश भर में ंिहसा के बढ़ते मामलों को देखा। अराजकता, महिलाओं के खिलाफ ज्यादती के मामले बढ़े हैं। हर दिन हम पढ़ते हैं कि लड़कियों से दुष्कर्म हो रहा है, उनसे छेड़छाड़ की जा रही है। अल्पसंख्यक और दलित समुदायों के खिलाफ ंिहसा के मामले भी बढ़े हैं।’’

उनकी यह टिप्पणी उन्नाव में दुष्कर्म के बाद जलाई गई पीड़िता की दिल्ली के अस्पताल में एक दिन पहले हुई मौत और हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक को चार लोगों द्वारा दुष्कर्म के बाद जलाए जाने की घटनाओं के बाद सामने आई है।

 वायनाड से सांसद ने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी अर्थव्यवस्था हुआ करती थी। अब यह सबसे बड़ी कमजोरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास देश को आगे ले जाने की परिकल्पना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *