आपने पूरे देश में हिंसा में वृद्धि, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को देखा है: राहुल गांधी

0

 नई दिल्ली 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर हैं। इस दौरान शनिवार के एक कार्यकर्म को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपने पूरे देश में हिंसा में वृद्धि, महिलाओं के खिलाफ अराजकता और अत्याचार को देखा है। रोज हम किसी न किसी महिला के साथ बलात्कार, छेड़छाड़, पिटाई के बारे में पढ़ते हैं। 

अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा, उनके खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। दलितों के खिलाफ हिंसा, उनकी पिटाई, उनकी बाहों को काट देना। आदिवासियों पर अत्याचार, उनकी ज़मीन छीनना। राहुल गांधी ने कहा कि और ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि एक ऐसा आदमी देश चला रहा है जो कि हिंसा में विश्वास करता है और पूरी ताकत अपने पास रखता है। आप हिंसा और नफरत में विश्वास कर ये उम्मीद नहीं कर सकते है कि हिंसा और नफरत नहीं फैलेगी। 
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर हैं। इस दौरान शनिवार के एक कार्यकर्म को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपने पूरे देश में हिंसा में वृद्धि, महिलाओं के खिलाफ अराजकता और अत्याचार को देखा है।
 
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी और उसके कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ देशभर में जो मुकदमे दर्ज कराए हैं उनसे वह डरे नहीं हैं बल्कि उन्हें तो वह पदक के समान मानते हैं। राहुल ने कहा, 'मेरे खिलाफ 15 से 16 मुकदमे हैं। जब आप सैनिकों को देखते हैं तो उनके सीने पर कई सारे पदक होते हैं।' राहुल ने कहा, हर मुकदमा मेरे लिए पदक के समान है।' 
 
न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, राहुल ने वनयांबलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, इनकी संख्या जितनी अधिक होगी मैं उतना खुश होऊंगा। उन्होंने कहा कि वह उनसे वैचारिक लड़ाई लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *