भाजपा सांसद ने बापू के हत्यारे को देशभक्त बता कर पूरे राष्ट्र का अपमान किया – कांग्रेस

0

रायपुर/28 नवंबर 2019। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा द्वारा देश की संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बतायें जाने को कांग्रेस ने पूरे राष्ट्र का अपमान कहा है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अपने आपत्तिजनक वक्तव्य से संसद की मर्यादा को कलंक किया है। प्रज्ञा ठाकुर का यह बयान भाजपा की नकली गांधी भक्ति के पीछे छुपा असली चेहरा है। एक तरफ तो भारतीय जनता पार्टी अपने सांसदों से गांधी पदयात्रायें करवाती है, दूसरी तरफ भाजपा की ही एक सांसद राष्ट्रपिता के हत्यारे को संसद के भीतर महिमामंडित करने की कुचेष्ठा करती है। प्रज्ञा ठाकुर इसके पहले भी हत्यारे नाथूराम का महिमामंडन कर चुकी है उसके बाद भी उसे संसद की रक्षा समिति में रखा गया था। संसद में फिर से नाथूराम को देशभक्त बताने के बाद भाजपा सरकार ने उसे रक्षा समिति से हटाने की औपचारिकता निभायी है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महात्मा गांधी के हत्यारे को संसद के भीतर देशभक्त कहकर साध्वी प्रज्ञा ने पूरे देश के जनमानस को चोट पहुंचाई है, आघात किया है, उसके खिलाफ एक आंधी पूरे देश में भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है सबके मन में नाराजगी है साध्वी प्रज्ञा के इस बयान को देखकर देखते हुए और जब आंधी आती है तो शुतुरमुर्ग रेत में अपनी गर्दन गड़ा लेने का काम करता है। शुतुरमुर्ग लेकिन रेत में गर्दन दबा कर भले ही आंधी को नजरअंदाज कर दे लेकिन आंधी में जो शुतुरमुर्ग का जो हाल होता है। वही हश्र भाजपा का भी होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जो अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी से इस बारे में अपना पक्ष रखने की बात कही है। कांग्रेस पार्टी इस मांग का समर्थन करती है। जिस व्यक्ति ने देश की आजादी की लड़ाई की अगुवाई की। उन महात्मा गांधी के हत्यारें को देशभक्त कहने वाले के बारे में, अपनी पार्टी के सांसद के बारे में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को अपना दृष्टिकोण स्पष्ट तत्काल करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *