भाजपा अजजा मोर्चा की संभागीय बैठक सम्पन्न

0

जोगी एक्सप्रेस 
शहडोल।[जमिलुर्रह्मान ] देश में भारतीय जनता पार्टी ही मात्र एक ऐसा राजनैतिक दल जिसने आदिवासी समाज के सम्पूर्ण उत्थान एवं विकास के लिये पूरी ईमानदारी के साथ प्रयास किये है। यह बात भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह पटेल ने स्थानीय महाराजा होटल सभागार में आयोजित मोर्चा की संभागीय बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों के मध्य कही। श्री पटेल ने कहा कि मोर्चा के पदाधिकारियों का प्रत्येक कार्यकर्ता एवं सामाजिक लोगों से जीवन्त सम्पर्क एवं संवाद रहना चाहिये। पदाधिकारी अपने सम्बंधित क्षेत्र में प्रवास कर मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता से मिले। श्री पटेल ने कहा कि 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े में मोर्चा द्वारा प्रत्येक जिले में आदिवासी छात्रावासों को चिन्हित कर स्वच्छता कार्य एवं पौधारोपण किया जायेगा। साथ ही मोर्चा द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता एवं गरबा कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगें। पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री संतोष त्यागी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरूष पंण् दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय चिन्तन में समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की बात निहित है। और भाजपा उसी विचार को लेकर देश के विकास हेतु अग्रसर है। आदिवासी हितों के लिये पार्टी पूरी दृढ़ता के साथ कृत संकल्पित है। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें आदिवासियों की खुशहाली के लिये अनेकानेक योजनाओं को प्रारम्भ कर उनका सफल क्रियान्वयन कर रही है। श्री त्यागी ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता प्राप्ति के लिये कार्य नही करती बल्कि समाज के बहुआयामी विकास के लिये निरंतर सक्रिय रहती है। इस अवसर पर विधायक एवं मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयसिंह मरावी, विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल, विधायक एवं मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला सिंह, बैगा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल बैगा, विन्ध्य विकास प्रधिकरण के सदस्य रामदास पुरी एवं पूर्व विधायक जयराम सिंह मार्कों ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर प्रदेशाध्यक्ष श्री पटेल मोर्चा की दृष्टि से तीनों जिलों के प्रभारियों की घोषणा की जिसमें राजेन्द्र कोल को शहडोल, जयराम सिंह मार्कों को उमरिया एवं तिलकराज सिंह को अनूपपुर जिले का प्रभार सौपा गया। बैठक का संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश कोल ने किया। इस अवसर पर राजेन्द्र कोल, नर्मदा सिंह, बिसाहूलाल रौतेल, समीर मानिकपुरी, शारदा मौर्य, संचिता सरवटे, विन्ध्येश्वरी सिंह परस्ते, ममता सिंह, मीरा कोल, प्रभा पनारिया, होल्कर सिंह परस्ते, पुरूषोत्तम सिंह, नरेश सिंह, राजेश कोल, सूरज पारस सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed