नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय सिंह का धनपुरी में हुआ भव्य स्वागत

0

जोगी एक्सप्रेस 

जमिलुर्रह्मान 

धनपुरी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय सिंह बघेल के प्रथम नगर आगमन पर युवाओं में जोश भर दिखा और युवा समूह एकत्रित होकर जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। धनपुरी में नगर में युवाओ के द्वारा एक बड़ा स्वागत कार्यक्रम रखा गया जिसमें युवा एवं व्यपारी भी उपस्थित रह कर स्वागत किए। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त शहडोल जिला अध्यक्ष अजय सिंह का धनपुरी नगर के प्रवास में नगर के सभी प्रमुख स्थानों में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नगर के सैकड़ो युवाओ ने बाजेगाजे के साथ पुष्प माला पहनाकर अध्यक्ष स्वागत किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय सिंह बघेल ने अपने उद्बोधन में जिला एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। युवा मोर्चा लगातार अपनी पकड़ जनता में मजबूत बनाने के लिए भी बात रखी और आगे कहा कि युवा मोर्चा को लगातार मजबूती के साथ जनहित कार्यो के लिये प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed