जनसम्पर्क मंत्री शर्मा ने पर्वतारोही भावना डेहरिया को किलिमंजारो अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं

0

 भोपाल

जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के किलिमंजारो अभियान पर जा रही पर्वतारोही सुश्री भावना डेहरिया को अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने की शुभकामनाएं दी। पर्वतारोही  सुश्री भावना ने आज मंत्री  शर्मा के निवास पर अभियान की जानकारी दी l भोपाल से आज  दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो रही पर्वतारोही  भावना ने बताया कि दस दिवसीय अभियान में दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी किलिमंजारो की चढ़ाई करेंगे।

  छिंदवाड़ा जिला के तामिया विकासखण्ड के शिक्षक एम.एल डेहरिया की पुत्री भावना ने बताया कि विश्व की सर्वोच्च  पर्वत चोटी एवरेस्ट पर उन्होंने मेघा परमार के साथ विजय प्राप्त की है। भावना ने बताया कि विश्व के सर्वाधिक ऊंचाई वाले सात पर्वतों के शिखर पर चढ़ाई अभियान पूरा करना उनकी भविष्य की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed