लकड़बग्घे के हमले को तेंदुए ने कुछ इस अंदाज में किया विफल

0

 नई दिल्ली। 
वाइल्ड लाइफ से जुड़ी चीजें हमेशा ही लोगों को आकर्षित करती ​हैं। लोग जंगल में रहने वाले जानवरों और अन्य जीव-जंतुओं के बारे में जानने के लिए जिज्ञासु रहते हैं। तभी तो डिस्कवरी, नेशनल जिओग्राफी, हिस्ट्री, एनीमल प्लेनेट, बीबीसी अर्थ जैसे टीवी चैनल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो लोगों के मन खूब भा रहा है। इस वीडियो में एक लकड़बग्घा (Hyena) तेंदुए (Leopard) का शिकार करने की कोशिश करता है।

 
लेकिन तेंदुआ अपनी फुर्ती और तेजी से लकड़बग्घे को मात दे देता और। लकड़बग्घा जैसे ही तेंदुए पर झपट्टा मारता है, वह लंबी छलांग लगाते हुए जमीन से सीधे पेड़ पर चढ़ जाता है। यह वीडियो इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के एक अधिकारी सुसांता नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। नंदा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'कभी-कभी जिंदगी और मौत के बीच का अंतर सिर्फ एक छलांग भर का होता है।' सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed