मुख्यमंत्री ने जनता को दी तीजा की बधाई

0

 jogi express

 रायपुर,मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक पर्व तीजा के अवसर पर जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी तीजराहिन माताओं और बहनों के प्रति अपनी शुभेच्छा प्रकट की है। डॉ. सिंह ने आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा कि हमारी महान भारतीय संस्कृति में देश के हर राज्य में तीज, त्यौहारों की एक समृद्ध परम्परा है। इसी कड़ी में पूरे देश में महिलाओं द्वारा हरतालिका अर्थात तीजा का पर्व भी स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार अलग-अलग तरीके से उत्साह के साथ मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में इस पर्व का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *