बिग बॉस पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, लोग कर रहे हैं शो बंद करने की डिमांड

0

 नई दिल्ली                                                                                                              
बिग बॉस का ये नया सीजन शुरू होते ही विवादों में घिर गया है। इस बार सीजन में कई बदलाव किए गए हैं जिसके बाद से ये शो थोड़ा और कंट्रोवर्शियल हो गया है। ये विवाद इतना बढ़ गया है कि ट्विटर पर #Boycott_BigBoss ट्रेंड कर रहा है। बिग बॉस पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। दरअसल, शो में लड़का और लड़की सेम बेड शेयर कर रहे हैं जो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। 

ट्विटर पर इस शो का विरोध कर रहे एक शख्स ने लिखा कि इस शो के सहारे आने वाली जनरेशन को गलत मैसेज मिल रहा है। कुछ लोगों का ये भी कहना था कि बिग बॉस शो बिल्कुल एंटरटेनिंग नहीं है और ना ही इस शो के सहारे कोई पॉजिटिव मेसेज दिया जा सकता है। इस शो से केवल देश के कल्चर को खराब करने की कोशिश की जा रही है। 
 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रकाश जावड़ेकर से कलर्स टीवी पर चल रहे शो पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस शो के जरिए अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है। टीआरपी और मुनाफे की लालसा में बिग बॉस टीवी पर गलत चीजें दिखा रहा है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *