केंद्र की नीतियों के खिलाफ उमरिया कांग्रेस का धरना प्रदर्शन – गांधी चौक में आयोजित हुआ कार्यक्रम

0

उदय सिंह सोमवंशी

उमरिया. केंद्र की भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश के हिस्से की राशि रोके जाने बेरोजगार युवा, महिला उत्पीड़न, पक्षपात, शोषण अन्य मुद्दों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया! यह धरना प्रदर्शन दोपहर 1:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक चला! जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विभिन्न विषयों पर चर्चा और संबोधन का दौर जारी रहा! इस धरना प्रदर्शन में करीब 400 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे! मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पूर्व विधायक अजय

 

सिंह ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद भाजपा द्वारा तरह-तरह के षड्यंत्र किए जा रहे हैं! मोदी सरकार ने जानबूझकर करोड़ों रुपए रोक लिया है! सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों को कमजोर कर उन्हें बेचने की तैयारी कर रहे हैं! इन्हीं सब मुद्दों को लेकर उमरिया कांग्रेसियों ने आज जबरदस्त धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को जमकर कोसा है! इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व विधायक अजय सिंह, एडवोकेट पुष्पराज सिंह, ज्ञानवती सिंह, रंजना दीक्षित, त्रिभुवन सिंह, असलम खान, सुरेश सिंह, संजय अग्रवाल, अशोक मिश्रा, राजू सिंह बघेल, शिशुपाल यादव, सुभाष नारायण मौजूद थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *