हरियाणा-महाराष्ट्र के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में निर्वाचन आयोग

0

झारखंड-महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ये भी कयास लगाए जा रहे थे कि इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर दी जाएगी। लेकिन अब यह कयास लगने लगा है कि झारखंड विधानसभा का चुनाव नवंबर और दिसंबर में अपने समय पर ही होगा। हालांकि चुनाव आयोग ने इसके कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए हैं। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि इन दोनों राज्यों के साथ ही झारखंड में भी विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। हालांकि झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे के अनुसार- झारखंड में चुनाव की तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं।
चौबे के अनुसार- ‘शुक्रवार को ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा गया था। तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, लेकिन चुनाव की तिथियां दूर होने से पूरी टीम को और समय मिल गया है।’
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की 288 सीटों और हरियाणा की 90 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को कराने और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित करने का ऐलान किया। इस ऐलान के दौरान झारखंड में चुनाव को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि झारखंड में सुरक्षा बलों की कमी के कारण यह चुनाव टाला गया है। झारखंड में अब सुरक्षा इंतजामों को परखकर ही चुनाव आयोग आगे चुनाव की घोषणा करेगा।
झारखंड के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि चुनाव कराना चुनाव आयोग का काम है। चुनाव आयोग जब चाहेगा, तभी चुनाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *