दुनिया का सबसे ‘छोटा’ लैपटॉप, 1 इंच की है स्क्रीन

0

1 इंच की स्क्रीन वाला दुनिया का सबसे छोटा लैपटॉप। सुनने में यह थोड़ा अजीब जरूर है। लेकिन, एक शख्स ने यह खास लैपटॉप तैयार किया है। इस शख्स का नाम पॉल क्लिन्गर है और उन्होंने ThinkTiny नाम का मिनी लैपटॉप बनाया है। यह लैपटॉप IBM के थिंकपैड का छोटा रूप है। थिंकपैड को अब लेनोवो बनाती है। क्लिन्गर के इस मिनी लैपटॉप में 0.96 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही, इस छोटे से लैपटॉप में थिंकपैड की तरह कीपैड के बीच में लाल कलर का ट्रैकपॉइंट स्टाइल कर्सर कंट्रोलर भी दिया गया है।

लैपटॉप में दिया गया है OLED डिस्प्ले

ThinkTiny लैपटॉप बनाने के लिए क्लिन्गर ने 3D प्रिंटेड केस तैयार किया है। इस मिनी लैपटॉप में 128 x 64 पिक्सल का OLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही, इस छोटे से लैपटॉप में ATtiny 1614 मिनी कंट्रोलर दिया गया है।

लैपटॉप में 300 mAh की है बैटरी

मिनी लैपटॉप में 300 mAh की बैटरी दी गई है। आप इसकी बैटरी को रिचार्ज भी कर सकते हैं। साथ ही, इसमें दूसरे कंपोनेंट्स भी लगे हुए हैं। खास बात यह है कि इस मिनी लैपटॉप में आप गेम भी खेल सकते हैं। 1 इंच से छोटी स्क्रीन वाले इस लैपटॉप में आप स्नेक, लुनर लैंडर और टेट्रिस जैसे गेम खेल सकते हैं। लैपटॉप में TP 5400 बैटरी चार्जर भी दिया गया है। यह मिनी लैपटॉप इतना छोटा है कि यह आपकी हथेली के एक छोटे हिस्से में आ जाएगा।

एक हफ्ते में तैयार हुआ लैपटॉप

इस मिनी लैपटॉप के बीच में लगे रेड बटन का इस्तेमाल आप माउस के रूप में कर सकते हैं। क्लिन्गर को मिनी लैपटॉप ThinkTiny बनाने में करीब 1 हफ्ते का वक्त लगा। इस मिनी लैपटॉप के कंपोनेंट्स (कलपुर्जो) पर क्लिन्गर ने करीब 70 डॉलर (4,900 रुपये) और कस्टम प्रिंटेड सर्किट बोर्ड पर 15 डॉलर ( करीब 1,000 रुपये) खर्च किए हैं।

लैपटॉप बेचने का प्लान नहीं

पॉल क्लिन्गर फिलहाल इस छोटे लैपटॉप को बेचना नहीं चाहते हैं। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति खुद से इस लैपटॉप को बनाना चाहे तो उसके लिए क्लिन्गर ने पूरे कोड और डिजाइन अपने GitHub पेज पर डाल दिए हैं। इससे पहले, पॉल क्लिन्गर ने एक छोटा गेमिंग डेस्कटॉप भी बनाया था। क्लिन्गर पीचएडी ग्रेजुएट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *