प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कांग्रेस को गलती सुधारने का मौका

0

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कांग्रेस को गलती सुधारने का मौका. मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के बाद बोल रहे थे. पीएम मोदी ने चर्चा में भाग लेने वाले सभी सांसदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आपातकाल और तीन तलाक के बहाने विपक्ष को निशाने पर भी लिया। पीएम मोदी ने एक शेर के माध्यम से नई सरकार के उद्देश्यों की ओर इशारा किया।

तीन तलाक पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कांग्रेस को गलती सुधारने का मौका मिला है.महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कांग्रेस को काफी पहले मौका मिला था। फिर शाहबानो के मामले में भी उन्हें मौका मिला, लेकिन कांग्रेस ने चूक की। उस समय के कांग्रेस के मंत्री ने कहा था कि मुसलमानों के उत्थान की जिम्मेदारी कांग्रेस की नहीं है। शाहबानों के केस में ऊंचाई वाले लोगों ने नीचे नहीं देखा। पीएम ने कहा कि तीन तलाक पर बिल लाया गया है। इस मामले में कांग्रेस को गलती सुधारने का मौका है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल की याद दिलाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज 25 जून है, 25 जून की रात, देश की आत्मा को कुचल दिया गया था। भारत में लोकतंत्र संविधान के पन्नों से पैदा नहीं हुआ है, भारत में लोकतंत्र सदियों से हमारी आत्मा है। किसी की सत्ता चली न जाए सिर्फ इसके लिए, उस आत्मा को कुचल दिया था।इसमें जो भी भागीदार रहे, यह दाग कभी मिटने वाला नहीं है। न्यायपालिका का अनादर किया गया था। मीडिया पर ताला लगा दिया गया था।

आज 25 जून को लोकतंत्र के प्रति हमारे संकल्प को और ताकत के साथ समर्पित करना होगा। जो-जो भी इस पाप के भागीदार थे, ये दाग कभी मिटने वाला नहीं है। इस दाग को बार-बार इसलिए याद करने की जरूरत है ताकि फिर कोई ऐसा पाप न कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *