CWC की बैठक में इन 10 प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर, जानिए कौन हैं ये दिग्गज

0

नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिके दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक अहमदाबाद में रखी गई है। इस कमेटी ने लोकसभा उम्मीदवारों के 10 नामों पर मुहर लगाई है।

बताया जा रहा है कि गुना, शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम फाइनल है। रतलाम-झाबुआ से कांतिलाल भूरिया का नाम तय हुआ है। छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री कलमनाथ के बेटे नकुल नाथ चुनाव लड़ेंगे। राजगढ़ से दिग्विजय सिंह चुनाव मैदान में होंगे। ग्वालियर से प्रियदर्शनी राजे चुनाव लड़ेंगी। मंदसौर से मीनाक्षी नटराजन पर भरोसा जताया गया है। धार से गजेंद्र सिंह राजू, खंडवा से अरूण यादव मैदान में होंगे। सतना से अजय सिंह और सागर से प्रभु सिंह के नाम पर सहमति बनी है। सूत्रों का कहना है कि ये सभी नाम फाइनल है, कांग्रेस से नामों की आधिकारिक लिस्ट जारी होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *