लहू की राजनीति से सत्ता हासिल करने का स्वप्न देखने वाले काग्रेसियों अगले चुनाव में विपक्ष के लायक भी नहीं रहोगे। *सूर्यप्रकाश रजक

0

जोगी एक्सप्रेस 

शहडोल म.प्र,धनपुरी भाजपा के  युवा मोर्चा अध्यक्ष धनपुरी  सूर्यप्रकाश रजक.ने एक बयान जारी  करते हुए बताया की मंदसौर में जो घटना घटी वह निंदनीय व दुख:दायी है प्रदेश की जनता इस तरह के क्रत्यो को कभी माफ़ नहीं करेगी किन्तु  मेरे जहन में एक सवाल बार-बार उठ रहा है,कि जिन किसानों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने इतनी योजनायें लायी, वस्तुओं का समर्थन मूल्य निर्धारित किया, उनके सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहे, जिस वजह से हमारे प्रदेश को निरंतर कई वर्षों से कृषि कर्मण पुरूस्कार मिलता आ रहा है, क्या वह सरकार के सहयोग के बिना संभव हो सकता था, क्या शिवराज  एक किसान नहीं है? 
प्रदेश के मुखिया के सहयोग एवं किसान भाईयों की मेहनत का ही परिणाम है कि हमारा प्रदेश निरंतर कृषि कर्मण पुरुस्कार प्राप्त कर रहा है.मुझे ये विश्वास है कि हमारे प्रदेश का किसान इतना हिंसक कभी नही हो सकता. युवा मोर्चा अध्यक्ष  सूर्यप्रकाश रजक.ने कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा की इस हिंसा में कॉंग्रेस का बहुत बड़ा हाथ है, कॉंग्रेस राजनीतिक षडयंत्र रचने में माहिर  है, और कॉंग्रेस के कुछ लोग मिलकर हिंसा को बढ़ा रहे हैं! कॉंग्रेस के इस षडयंत्र का पर्दाफास जल्द ही होगा।वही प्रदेश के मुखिया का बचाव करते हुए रजक ने कहा की 
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह  जैसे संवेदनशील मुख्यमंत्री कभी किसानों की हत्या नहीं करा सकते यह मुख्यमंत्री की बढती लोकप्रियता को कुछ लोग साजिश के तहत दागदार बनाने का कुप्र्षित प्रयास कर रहे है ,परन्तु वो ये न भूले की घटना के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा ही पुरे घटना की न्ययिक जाँच के आदेश दिए गए है ! ,किसना भाइयो के इस दुःख की घडी में भाजपा उनके साथ खड़ी है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed