राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी जितेंद्र का हुआ सम्मान

0


बिरसिंहपुर पाली-(तपस गुप्ता)राष्ट्रीय कराते खेल में स्वर्ण पदक विजेता जितेंद्र सिंह का सम्मान एकलव्य विद्यालय परिसर में संस्था प्रमुख तेन सिंह रघुवंशी व विद्यालय परिवार के द्वारा किया गया। जानकारी के मुताबिक जितेंद्र सिंह इसी विद्यालय में कक्षा 11 वी का छात्र है। जिला कराते प्रशिक्षक प्रमोद विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि जनजति कार्य विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए जितेंद्र दूसरी बार स्वर्ण पदक विजेता बने है। बताया गया है कि स्वर्ण पदक विजेता को जनजति कार्य विभाग द्वारा 10 हजार रुपये खेल छात्रवृत्ति भी दी जाती हैं। उल्लेखनीय है कि सम्मान समारोह में प्रतिभागी जितेंद्र के परिजनों को भी संस्था प्रमुख ने आमंत्रित किया था। इस दौरान अधीक्षिका अर्चना सिंह संगीत शिक्षक गोपाल विश्वकर्मा लोकेश महरा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed