जिले के कराते खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते 23 पदक

0

बिरसिंहपुर पाली -(तपस गुप्ता) जिला कराते प्रशिक्षक प्रमोद विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि बीते 23 से 25 नवम्बर 2018 को मुंबई के पनवेल में राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमे काता और कुमिते दोनो ही स्पर्धा में खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण 6 रजत 4 कास्य पदक प्राप्त किये है। बताया गया है कि इस प्रतियोगिता में जनजाति कार्य विभाग मध्यप्रदेश से 2 खिलाड़ियों का चयन हुआ था जिसमे जितेंद्र सिंह एकलव्य विद्यालय पाली स्वर्ण पदक गोमती सिंह कन्या विद्यालय घुनघुटी रजत पदक व जिला एशोसिएशन जिले के विभिन्न विद्यालय के अध्यनरत छात्र छात्राओ ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान ब्लैक बेल्ट स्पर्धा में नेहा विश्वकर्मा 1 रजत पदक 1 कास्य पदक गौरी अग्रवाल 2 स्वर्ण पदक ब्लो ब्लैक बेल्ट स्पर्धा में प्रज्ञा सरकार 2 स्वर्ण पदक गीतांजली दहिया 2 स्वर्ण पदक अंशिका दुबे 1 स्वर्ण पदक किरण सिंह 1 स्वर्ण 1 रजत पदक आराध्या मिश्रा 1 स्वर्ण 1 रजत पदक गौरव 1 स्वर्ण पदक दिव्या 1 स्वर्ण 1 कास्य पदक सी एच स्मिता 2 कास्य पदक वैभवी दत्ता 2 कास्य पदक प्राप्त कर मध्यप्रदेश व अपने जिले का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश प्रमुख दल प्रबंधक के रूप में कराते एशोसिएशन ऑफ इंडिया के भारतीय कोच एव मध्यप्रदेश आत्मरक्षा नोडल अधिकारी राजेन्द्र सिंह तोमर रहे वही जिला कराते प्रमुख्य प्रमोद विश्वकर्मा नेशनल जज ए को निर्णयक की भूमिका निभाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस उपलब्धता के लिए जिला कराते एशोसिएशन के अध्यक्ष सन्तोष द्विवेदी उपाध्यक्ष अमृत लाल विश्वकर्मा सहसचिव दीपू त्रिपाठी नगर पालिका अध्यक्ष उषा कोल सहायक आयुक्त आनंद राव सिन्हा जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह डी पी सी महेंद्र यादव विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी राणा सिंह जिला क्रीड़ा अधिकारी शेख सलीम रुजदा खान एकलव्य प्रचार्य तेन सिंह रघुवंशी एकलव्य अधीक्षक सतीश मरावी घुनघुटी कस्तुरबा अधीक्षक लक्ष्मी पटेल ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षक को बधाई प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *