आपको तय करना है किसानों से 18 प्रतिशत ब्याज वसूलने वाली काँग्रेस चाहिए या 1 रूपये किलों चावल देने वाली भाजपा – अभिषेक सिंह

0

आपको तय करना है आवास के नाम पर प्रतीक्षा सूची वाली सरकार चाहिए या एक गाँव में 200 से अधिक पक्का मकान बनाने वाली भाजपा की सरकार चाहिए – सांसद अभिषेक सिंह


कवर्धा। पंडरिया-कवर्धा जिले के दोनों विधानसभा सीटों के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक सांसद अभिषेक सिंह लगातार दौरा कर रहे है। इसी कड़ी में पंडरिया विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी मोतीराम चंद्रवंशी के लिए रणवीर मंडल के ग्राम राजपुर एवं वीरेन्द्रनगर तथा कवर्धा विधानसभा के ग्राम सोनझरी,घनोरा ,बासिनझोरी व दैहानडीह में सासंद अभिषेक सिंह ने जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
सभा में उपस्थित ग्रामीण जन एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने कहा आजादी के बाद से काँग्रेस के 55 वर्षों के कार्य की तुलना यदि भाजपा के 15 वर्षों से की जाये तो आप पायेंगे विकास के मुद्दे पर हर क्षेत्र में भाजपा का पलड़ा भारी होगा। आप 15 साल पहले की अपने गाँव की स्थिति को याद करें व अब अपने गाँव की स्थिति देखेंगे आपको साफ अंतर समझ में आयेगा की भाजपा ने अंतिम गाँव तक मुलभूत सुविधा पहुचांने का काम किया।
उन्होंने कहा काँग्रेस आज किसान बोनस व कर्ज माफी की बात करती है वे पहले किसानो के 55 वर्ष तक पिछड़े रहने का हिसाब दे। आप तय करें सपने दिखाने वाली झूठी कांग्रेस चाहिए या सपने को हकीकत में बदलने वाली भाजपा। आप विचार करें 55 साल तक 18 प्रतिशत की दर से किसान से कर्जा वसूल करने वाली काँग्रेस चाहिए या 0 प्रतिशत ब्याज में ऋण उपलब्ध कराने वाली, गरीब को एक रूपये में चावल उपलब्ध कराने वाली, किसान के स्वाभिमान का सम्मान करने वाली भाजपा की सरकार चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed