कांग्रेस के पास नीति, नियत और नेता नहीं – योगी आदित्यनाथ

0


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के धुंआधार प्रचार के क्रम में दूसरे चरण के प्रचार-प्रसार के लिए स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज धमतरी जिले के कुरुद विधानसभा पहुंचे। वे कुरूद से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय चंद्राकर के पक्ष में प्रचार करने कुरुद के खेल मैदान पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए श्री योगी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार को कांग्रेस ने ही बढ़ावा दिया। सत्ता संचालन के लिए नेता, नीति और नीयत साफ होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के पास नीति, नियत ओर नेता तीनों चीजे नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के

कामकाज के बदौलत आज देश की दिशा बदल रही है।
श्री योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण का मतदान शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया है।अब दूसरे चरण के मतदान के लिए सबको अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। उन्होंने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की सरकार ने साकार किया है। कांग्रेस के नारे और वायदे झूठे है उन पर कभी विश्वास नहीं किया जा सकता है।कांग्रेस देश विभाजन का प्रमुख कारण है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में इस देश में कभी कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed