द्वितीय चरण के सभी 72 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी कल दाखिल करेंगे नामांकन

0

रायपुर जिले के सभी प्रत्याशी एकात्म परिसर से होंगे रवाना
नामांकन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

रायपुर। 1 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी 72 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी एक साथ नामांकन दाखिल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वितीय चरण के चुनाव का शंखनाद पूरे प्रदेश में एक साथ भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले से करने जा रही है। इसी कड़ी में रायपुर जिले के सभी 7 भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, नंदकुमार साहू, श्रीचंद सुंदरानी, देवजी भाई पटेल, चंद्रशेखर साहू, संजय ढीढी एकात्म परिसर से सुबह 10 बजे एक साथ नामांकन दाखिल करने जाएंगे। इस अवसर पर रायपुर सांसद रमेश बैस, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहेंगे।
रायपुर के सभी 7 सीटों में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह अद्भूत है। कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय करने के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में एकत्रित हो विजयी जय घोष के साथ भाजपा का झंडा बुलंद करते हुए नामांकन दाखिल करने जायेंगे। चौथी बार डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए आतूर भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने इस बात का संकल्प ले लिया है कि रायपुर जिले की सभी 7 सीटों में भाजपा का झंडा लहराना है। भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते हुए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने का शंखनाद नामांकन प्रक्रिया के साथ ही करने जा रहा है।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में एक साथ 72 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर भाजपा के पक्ष में धूंआधार प्रचार का शंखनाद कर रही है। भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के शुभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी, ओडिशा के नेता प्रतिपक्ष केवी सिंहदेव, केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा विशेष रूप से छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *