पाली में हुआ अटल काव्यगोष्ठी का आयोजन ख्याति प्राप्त कवियों ने दी भावभीनी प्रस्तुति

0
बिरसिंहपुर पाली(तपस गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के द्वारा स्थानीय प्रकाश चौक में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के पुण्य स्मरण तिथि के अवसर पर अटल काव्य गोष्ठी का आयोजन अटल जी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्रपट के समीप दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोपाल अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री दिलीप पांडेय जिला कोषाध्यक्ष सरजू अग्रवाल बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह नगर पालिका अध्यक्ष उषा कोल भाजपा नेता मुसाफिर राय केशरीनाथ अग्रवाल बहादुर सिंह सुदामा विश्वकर्मा सुशांत सक्सेना राजकुमार अग्रवाल जितेंद्र जगवानी पिल्लू श्रीधर राव प्रदीप सोनकर प्रदीप सोनी लल्ली यादव ब्रजेश तिवारी नंदलाल प्रजापति विष्णु विश्वकर्मा प्रेम गुप्ता राजेश कोल सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय व जिला मुख्यालय से शामिल कवि अनिल मिश्रा जगदीश पयासी शम्भू सोनी राजकुमार महोबिया सुनील त्रिपाठी नागेंद्र तिवारी श्याम बिहारी मिश्रा अरुण्य पराशर अनंत उपाध्याय डीपी पटेल अशोक अवधिया अरुण अवधिया आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए काव्यपाठ कर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कवियों ने हे शारदे माँ हमे तार दे माँ, कभी भगवान बन जाये कभी शैतान बन जाये,ऊपर जिसका अंत नही उसे आसमान कहते है,चाहता हूँ कि कोई नेक काम हो जाये मेरी हर सांस तेरे नाम हो जाये,आदि काव्य रचना की प्रस्तुति से देर रात्रि तक श्रोताओं को रसपान कराया।
नही पहुंचे मण्डल अध्यक्ष व जनप्रतिनिधि
कार्यक्रम में नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता के शामिल न होने पर तरह तरह की चर्चाएं जारी रही। गौरतलब है कि मण्डल अध्यक्ष की अनुपस्थिति चाहे जिन कारणों से रही हो लेकिन यह बात अस्पष्ट रूप से सामने आई कि वह कार्यक्रम में समय नही दे रहे है जबकि उन्हें सादर आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष के अलावा नगर पालिका के जनप्रतिनिधि व अपने आपको भाजपा का सक्रिय नेता बताने वाले कई नेता भी आयोजन से नदारद रहे। सफल मंच का संचालन कवि अनंत उपाध्याय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed