हितग्राही मूलक योजना से लाभान्वित हुए हितग्राही

0
बिरसिंहपुर पाली(तपस गुप्ता) पाली मुख्यालय स्थित कालरी स्टेडियम में हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ वितरण क्षेत्रीय विधायक मीना सिंह के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश मुखिया शिवराज सिंह चौहान के लाइव प्रसारण से किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुश्री मीना सिंह शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्ञान सिंह नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ऊषा कोल के द्वारा सभी चिन्हित लाभार्थियों को हितलाभ दिया गया। इस योजना के तहत हजारों की संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के दौरान असंगठित मजदूरों को श्रम कार्ड का वितरण, प्रसूति सहायता राशि का प्रमाण पत्र वितरण,वृद्धावस्था पेंशन वितरण,असंगठित मजदूर की मृत्यु पर परिवार को 2 लाख रुपये की सहायता राशि का स्वीकृति पत्र वितरित,नगर पालिका पाली के सफाई कामगारों को रेनकोट वितरित  किया गया। विधायक मीना सिंह ने मंच के माध्यम से हितग्राहियों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और सभी को योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल पाली अध्यक्ष मुकेश गुप्ता मंडल महामंत्री राजकुमार अग्रवाल पार्षद बहादुर सिंह एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश कोल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र जगवानी पिल्लू,भाजयुमो के जिला मंत्री प्रदीप सोनकर मंडल मंत्री प्रदीप सोनी श्रीधर राव तमीम खान पार्षद श्रीमति उमा कुशवाहा लल्ली यादव घनश्याम कुशवाहा नगर पालिका अधिकारी एवम समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *