October 22, 2024

बीएमएस कार्यालय ओरिएंट पेपर मिल में धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती में

0

शहडोल। भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती का पर्व हर वर्ष भारतीय मजदूर संघ द्वारा मनाया जाता है।इस त्योहार को विश्वकर्मा पूजा के नाम से भी जाना जाता है।ऐसा माना जाता है कि इसी दिन सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र भगवान विश्वकर्मा जी का जन्म हुआ था।भगवान विश्वकर्मा जी को सृजन का देवता माना जाता है।
विश्वकर्मा जयंती एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जो भगवान विश्वकर्मा जी के जन्मदिन में मनाया जाता है इन्हें सृष्टि का प्रथम शिल्पकार
माना जाता है।यह त्योहार मुख्य रूप से कारीगरों, इंजीनियरों,वास्तुकारों,यांत्रिकी और कारखाने के श्रमिकों सहित विभिन्न प्रकार के शिल्प कौशल से जुड़े लोगों द्वारा मनाया जाता है।


इसी तारतम्य में भारतीय मजदूर संघ ओरिएंट पेपर मिल में धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जी का जन्मदिन पूजा अर्चना भजन संध्या के साथ मनाया गया। पूजा अर्चना में भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह,स्टाफ संघ महामंत्री मृगेन्द्र सिंह,महामंत्री मजदूर संघ प्रवीण शुक्ला, संगठन मंत्री प्रमोद यादव,गणेश शर्मा,दशरथ नाथ एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सज्जन सिंह कार्यकारी अध्यक्ष रामवचन यादव करुणाकांत शुक्ला आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *