अग्निपथ योजना के खिलाफ विधायक जुनेजा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने दिया धरना गिरीश दुबे भी रहें मौजूद

0

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार अग्निपथ योजना के विरुद्ध युवाओं के समर्थन में आज रायपुर उत्तर विधानसभा के देवेंद्र नगर चौराहे पर ब्लॉक वार्ड के सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक कुलदीप जुनेजा के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। विदित हो कि कार्यक्रम अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार 90 विधानसभा क्षेत्र में यह सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ताओं ने केंद्र सरकार की इस ज्वलंत योजनाओं का विरोध किया।वरिष्ठ नेताओं ने अपनी बात रखकर देश की हालात पर चिंता व्यक्त किया।विधायक जुनेजा ने अपनी बात रखते हुए कहां की कांग्रेस पार्टी पूरे जोर शोर से युवाओं के साथ खड़ी है आज देश में सिर्फ हिटलर शाही की तरह सरकार लोगों को परेशान कर रही हैं जिसका विरोध कांग्रेस हमेशा करते रहेगी साथ ही आम जनता की आवाज बुलंद करने का काम करेंगी।

धरना को शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने संबोधित कर कार्यकर्ताओ को हर ब्लॉक में विरोध प्रदर्शन करते रहने की बात कहीं उन्होंने मोदी सरकार के अड़ियल रवैया को पुरजोर विरोध करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा ,महापौर एजाज ढेबर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय पाठक, अशोक राज आहूजा,दौलत रोहरा, बबलू गुप्ता,पार्षद एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी, रितेश त्रिपाठी,पार्षद अमितेष भारद्वाज, कामरान अंसारी, अनवर हुसैन,शीतल कुलदीप बोगा, नीलम जगत, एल्डरमैन सुनील भुवाल, सुनील छतवानी,ब्लॉक अध्यक्ष अरुण जंघेल,दीपा बग्गा,पूर्व पार्षद जशवीर ढिल्लन,राधेश्याम विभार,राजेंद्र जग्गी, अमर गिदवानी, सुब्रत डे, संजीव अग्रवाल,दिलप अग्रवाल, राकेश ढोतरे, मनोज राठी,राजेश चौबे, श्रीनिवासराव,सत्तु सिंह, कमल धृतलहरे, गौतम यादव, महेंद्र सेन, चितरंगा साहू, मोहसिन खान देवराज सिक्का मकरंद तांडी, श्याम सिक्का, माधव छुरा, सागर तांडी युधिष्ठिर नायक, प्रेम लुनावत,सहित बड़ी संख्या में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व ब्लॉक,वार्ड के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *