नपा पसान मे भ्रष्टाचार का खेल चरम पर, अध्यक्ष बनी नगर विकास पर रोड़ा..?

0

वर्तमान सुमन राजू गुप्ता ने लिखे भ्रष्टाचार के नए नए अध्याय, आयुक्त नगरी प्रशासन विभाग भोपाल से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने की शिकायत, अध्यक्ष सीएमओ के खुद के विकास के चक्कर में परोसे भ्रष्टाचार, शिकायत होता देख कर वर्तमान उपाध्यक्ष आनन-फानन में बंद कमरे में किया गुपचुप तरीके से प्रेसवार्ता, वर्तमान अध्यक्ष ने 5 वर्षों तक संसार के सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी व्यक्ति की क्यों नहीं कराई जांच जब खुद पर उठने लगे भ्रष्टाचार एवं शासकीय पैसे का दुरुपयोग अरोफ तब याद आया पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष का भ्रष्टाचार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग।

कोतमा / एक ओर शिवराज सरकार भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाने के लिए बड़े बड़े दावे करती है किंतु अनूपपुर जिले की बहुचर्चित नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष सीएमओ भ्रष्टाचार के पालन हार बन गए।विगत लगभग 5 वर्ष में नई परिषद में भ्रष्टाचार के नए नए खेल होते रहे और शासकीय पैसे का दुरुपयोग कर जिम्मेदार अपनी अपनी जेब गर्म करते रहे।नपा अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता की राजनैतिक इतिहास भी दल बदल पार्टी का रहा है उनकी लालसा पार्टी के सेवा समर्पण नहीं बल्कि सत्ता के सिंहासन में बैठकर भ्रष्टाचार परोस की पहचान बन गई। जहा सत्ता वहा हम मौका देखकर गुलाटी मारने का राजनीति खेल कोई इनसे सीखे।सुमन राजू गुप्ता पूर्व में कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष बनी, जब इन्हें कांग्रेस पार्टी ने नपा अध्यक्ष चुनाव का टिकिट नही दिया तो पार्टी से बगावत कर कांग्रेस को टाटा बाय बाय कर निर्दलीय प्रत्याशी बनकर अध्यक्ष तो बन गई किंतु समय सत्ता बदलते ही भाजपा का झंडा तो ओढ़ लिया किंतु आज भी वर्तमान अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के पुराने ढर्रे पर चलकर विकास का चोला ओढ़कर भ्रष्टाचारी नीति पर जोर देकर शासकीय पैसे का दुरुपयोग कर नगर के विकास कार्यो पर ग्रहण लगा दिया।

भ्रष्टाचारी अध्यक्ष की गुपचुप तरीके से प्रेसवार्ता,अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने का प्रयास -राम अवध सिंह

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवम भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम अवध सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता एवम तत्कालीन सीएमओ राम सेवक हलवाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन एवम आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग,भोपाल से शिकायत होते ही वर्तमान नपा अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता की भ्रष्टाचार की पोल खुलते ही बंद कमरे में चार दिवारी के अंदर अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता व अध्यक्ष पति ने बौखलाहट में आनन फानन में अपने भ्रष्टाचार के कारनामों को छुपाने की नियत से पूर्व नपा अध्यक्ष राम अवध सिंह पर झूठे आरोप प्रत्यारोप की झड़ी लगा डाली और उन्हे एवम परिवार को संसार का सबसे भ्रष्टाचारी व्यक्ति बताने में क्षण भर देर नहीं की।किंतु वर्तमान अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता 5 वर्षो तक अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान रही लेकिन संसार के सबसे भ्रष्टाचारी व्यक्ति बताकर अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है।संसार के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी व्यक्ति के विरुद्ध अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान होने के बाद भी कोई कार्यवाही क्यों नहीं करवा सकी, और पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप के साक्ष्य सबूत दस्तावेज अपने प्रेस वार्ता पेश नहीं किए क्या कल्पना से परे। जिससे वर्तमान अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता उनकी मंशा साफ नजर आती है कि छोटे आरोप-प्रत्यारोप लगा देना कितना आसान काम हो गया। खुद की जांच होता देखकर झूठे आरोप प्रत्यारोप षड्यंत्र रची कहानी लेकर प्रेसवार्ता कर राजनीति पर बैटिंग कर अपने भ्रष्टाचारी कारनामे उजागर होने के बाद बैकफुट पर बैटिंग करती नजर आ रही है।आज नगर के 80% लोग उनके द्वारा कराए गए कार्यों से खुश नहीं है,नगर के लोगो को वर्तमान अध्यक्ष से काफी अपेक्षा थी किंतु अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता लोगो की अपेक्षा पर खरी नहीं उतरी, जिसे वजह से जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है और वही अध्यक्ष पति पर्दे के पीछे रहकर नगर पालिका को चला रहे हैं।

नपा अध्यक्ष ने सामग्री क्रय के नाम पर मचाई धूम- राम अवध सिंह

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने वर्तमान अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता एवम तत्कालीन सीएमओ राम सेवक हलवाई की शिकायत आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग से करते हुए बताया कि पसान नगर पालिका क्षेत्र में वर्तमान परिषद के अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता एवम तत्कालीन सीएमओ राम सेवक हलवाई की जुगल जोड़ी ने नगर के विकास कार्य पर भर्रेशाही सी मचा रखी है,चाहे वह मामला कोविड के समय मे.आशीर्वाद कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर इस्लाम गंज वार्ड नं 9,कोतमा से घटिया क्वालिटी के मास्क,सेनेटाइजर दुगने तिगने मनमानी रेट में सामग्री क्रय कर लगभग 20 लाख रुपए की खरीदी कर भुगतान आंख आंख मूंदकर किया जाता रहा।एक ही महीना में 9 बार खरीदी होती है और भुगतान भी कर दिया जाता है।वही स्वच्छता सामग्री कीटनाशक पाउडर, फिनायल,पीपीई किट की लगभग 10 लाख रुपए से ज्यादा की खरीदी की गई।

नपा अध्यक्ष सीएमओ को नगर विकास चिंता नहीं खुद के विकास पर जोर-

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रावत सिंह ने कहा वर्तमान नगर पालिका परिषद पसान में स्टेशनरी,प्रिंटिंग सीएमओ राम सेवक हलवाई ने भ्रष्टाचार की परिकाष्ठा की सभी हदें पार कर अपने पुस्तैनी निवास ब्योहारी, शहडोल से अपने चहेते अमर प्रिंटिंग प्रेस से पसान क्षेत्र से लगभग 160 किमी दूर जा कर लगभग 25 लाख रुपए की सामग्री मनमानी रेट में क्रय कर अपने चहेते व्यक्ति के फार्म को भुगतान किया जाता रहा।साप्ताहिक बाजार बैठकी वसूली जमुना भालूमाड़ा में लगभग 15 लाख रुपए की हेराफेरी कर नपा अध्यक्ष व सीएमओ सहित उसके चहेते अपनी अपनी जेब भरकर भ्रष्टाचार परोसते रहे। नपा पसान में पेट्रोल-डीजल,मोबीऑयल में भी व्यापक भ्रष्टाचार कर फर्जी बिल बनवाकर पैसे का बंदरबांट किया गया और ट्रैक्टर रिपेयरिंग,बस वाहन रिपेयरिंग,शव वाहन रिपेयरिंग एवम अन्य वाहनों की रिपेयरिंग के नाम पर शासकीय पैसे का बंदरबांट किया गया।विद्युत सामग्री एलईडी लाइट खरीदी में मापदंडों के विपरीत खरीदी कर अपने चहेते सप्लायर को जमकर फायदा पहुंचाया गया। 1 लाख के नीचे के कार्यों में ज्यादातर अपने चहेते व्यक्तियों को ठेकेदारी का कार्य देकर गुणवत्ता विहीन कार्यों को अंजाम दिया गया और कुछ तो कागजों पर ही हो कर बिल भुगतान कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जाता रहा और शासन को चुना लगाने का खेल चलता रहा। कुछ दिनों जलाऊ लकड़ी गिरवा कर लगभग 3 माह तक की जलाऊ लकड़ी का फर्जी बिल भुगतान करने के फिराक पर लगे,फ्लेक्सी बैनर,जेम पोर्टल के नाम पर जमकर अपने चहेते लोगो के नाम पर फर्जी भुगतान कर शासकीय पैसे का बंदरबांट किया गया।नगर पालिका विद्युत पोल में लरी लगवा कर जिसकी कीमत लगभग 30 रुपए प्रति मीटर के हिसाब से लगभग 120 से अधिकतम 200 रूपए तक होनी चाहिए परंतु प्रति लरी का भुगतान 1 हजार से 1500 रूपए कर भ्रष्टाचार के इतिहास नपा पसान के अध्यक्ष व सीएमओ द्वारा रचे गए।

सड़क, नाली,सौंदर्यीकरण पर शासकीय राशि का बंदरबांट-

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने बताया कि वर्तमान नगर परिषद के अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता एवम तत्कालीन सीएमओ राम सेवक हलवाई ने 4 वर्षो तक विकास कार्यों की उलटी गंगा बहाकर शासकीय पैसे पर बट्टा लगा कर अपनी अपनी जेबें भरी गई। लाखो करोड़ों रुपए सड़क,नाली निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन कराकर भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी के जन्म दाता बन बैठे।नगर सौंदर्यीकरण,सेल्फी प्वाइंट आई लव पसान,विद्युत पोल में लरी के नाम पर अपने चहेतो को मनमानी रेट में खरीदी कर भुगतान कर शासकीय पैसे का बंदरबांट किया गया।जब अध्यक्ष महोदय ने जमुना कॉलरी में लगभग 15 लाख रुपए की साप्ताहिक बाजार का शेड धराशाही करवाकर मंगल भवन के नाम पर शासकीय राशि का दुरुपयोग नहीं तो और क्या समझा जाए।नपा अध्यक्ष की उदासीनता के कारण आम जनता की त्राहिमाम त्राहिमाम बची हुई । नगर की आम जनता की कोई खोज खबर 5 वर्षो तक नहीं ली,आज एक महीने में ही सभी विकास कार्य कराने के दावे किए जा रहे हैं,जबकि हकीकत कोशो दूर। 4 करोड़ की मुख्यमंत्री शहरी नल जल योजना वर्ष 2017-18 और मुखमंत्री अधोसंरचना योजना के 60 लाख रुपए का कार्य 5 वर्षो तक शुरू न हो सका जिस कारण से शासन ने उपरोक्त राशि वापस मांगा ली।लेकिन अध्यक्ष सीएमओ ने बहुत ही चालाकी के साथ प्राइवेट बैंक में पैसे जमा कर लगभग 20 लाख रुपए ब्याज में कमाए मूलधन 4 करोड़ 60 लाख रुपए शासन को वापस कर 20 लाख रुपए आखिर कहा खर्च कर दिए भगवान ही जाने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed