कांग्रेस स्थापना दिवस पर आज होंगे कार्यक्रम सभी की उपस्थिति अनिवार्य-फुन्देलाल सिंह मार्को

0

अनूपपुर (ब्यूरो) जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वा स्थापना दिवस आज 28 दिसंबर 2021 को धूमधाम उत्साह के साथ मनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि आज 28/12/2021 दिन मंगलवार को समय 11.30 बजे सरलगन पैलस कोतमा रोड अनूपपुर में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा।तत्पश्चात ध्वज गीत,राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा।आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी,जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षगण, ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्षगण, पूर्व जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्षों एवं पूर्व प्रत्यासी विधान सभा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं, ब्लाक,मंडल,सेक्टर अध्यक्षगण, समस्त जिला प्रकोष्ठ के महिला कांग्रेस, युवा काग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई, आदिवासी कांग्रेस, सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ ,पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सभी काग्रेस संगठन के जिला एवं ब्लाक, सेक्टर,मंडलम् अध्यक्ष गण ,वरिष्ठ कांग्रेस जनों को,कांग्रेस पक्ष के सरपंच,जनपद सदस्य नगर पालिका ,नगर परिषद के पार्षद गण, पूर्व एवं वर्तमान में अध्यक्ष गण एवं सभी कांग्रेस से जुड़े लोगों की उपस्थिति पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रार्थनीय है।

कांग्रेस सेवा दल का
98 वा स्थापना दिवस

कांग्रेस सेवा दल के संयोजक एहसान अली अंसारी ने बताया कि कांग्रेस सेवा दल का 98 वा स्थापना दिवस कांग्रेस के स्थापना दिवस के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम सर लगन पैलेस में ही संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस सेवादल के सभी सम्मानित पदाधिकारियों से अपील की है कि अपने-अपने यूनिफॉर्म में सभी पधारें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed