श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ सरगुजा संभाग में वरुण चक्रवर्ती बने संगठन मंत्री, अम्बिकापुर में बने जिलाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, महासचिव प्रफुल्ल यादव को मिला बड़ा दायित्व ।

0

सरगुजा / कोरिया! छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीडी निजामी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा सिंह बाबा ,खगेन्द्र यादव, कामरुनिशा,के निर्देशन में संभागीय अध्यक्ष विवेकानंद पाण्डेय के नेतृत्व में सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर के सर्किट हाउस में संघ के प्रथम बैठक का आयोजन किया जिसमें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से दूरदराज पत्रकार साथी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के प्रथम चरण में अतिथियों का माल्यार्पण व गुलदस्ता से जोर शोर से पत्रकारों के द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्णा सिंह बाबा ने कहा की पत्रकार, प्रशासन ,पुलिस के अच्छी तालमेल होनी चाहिए इस पर विस्तार से चर्चा करते हुए पत्रकारिता के गुण बताए गए। उन्होंने कहा कि पत्रकार को हर हाल में सच्चाई को उजागर करना चाहिए । मीडिया लोकतंत्र का चौथा आधार स्तंभ है इसके माध्यम से शासन प्रशासन को क्षेत्र में चल रहे गतिविधियों की जानकारी मिलती है इसलिए पत्रकारों को सही खबर का प्रकाशन करना चाहिए भ्रामक खबरों से बचना चाहिए।अगर हमारे संगठन का कोई भी पत्रकार को कोई भी परेशानी होती है तो पूरा संगठन एकजुट होकर उसके साथ हमेशा खड़ा रहेगा इस उदबोधन के बाद क्रमशः खगेन्द्र यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकरणी सदस्य कामरुनिशा,सरगुजा संभागीय अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, सरगुजा संभागीय महासचिव राजेशराज गुप्ता अपनी उदबोधन में पत्रकारों के हितार्थ बात रखी

संभागीय अध्यक्ष विवेकानंद पाण्डेय के द्वारा सर्व समिति से तेज तर्रार युवा पत्रकार सरगुजा कार्यकारी जिलाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल को नियुक्त किया गया वही प्रफुल्ल यादव को महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे मिली है मैं पूरी इमानदारी से उसका निर्वहन करुंगा हमारे संगठन में जो भी पत्रकार साथी जुड़े हैं उनकी हर छोटी से छोटी समस्याओं हम सब मिलकर उस समस्या का निपटारा करेंगे। आज पत्रकारिता एक चुनौती बन गया है कई पत्रकार साथियों के ऊपर फर्जी शिकायतें होती रहती हैं जिस पर हमारे संगठन के साथी इसका हिस्सा ना बने प्रयास करें कि जिस मामले में सच्चाई हो उसी समाचार का प्रकाशन करें। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राउंड लेबल पर पत्रकारिता वास्तव में बहुत बड़ी चुनौती होती है जिसके खिलाफ समाचार का प्रकाशन हो रहा हो वह कतई नहीं चाहता कि मेरे खिलाफ कोई भी समाचार का प्रकाशन हो । निडरता पूर्वक पत्रकारिता करना चाहिए। कोई संकट आती है तो संगठन उनके साथ हमेशा साथ खड़ा रहेगा।
महासचिव प्रफुल्ल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सरगुजा जिले के संगठन का विस्तार किया जाएगा जिसमें मुख्य रुप से संगठन में चार जिला उपाध्यक्ष दो जिला सचिव एक कोषाध्यक्ष जिले के विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे तथा बहुत जल्द ब्लॉक के पदाधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी जाएगी इससे हमारा संगठन मजबूती से जिले में सक्रिय होकर पत्रकारों के हित में कार्य करेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी सदस्य श्री कृष्णा सिंह बाबा, प्रदेश सदस्य श्री खगेन्द्र यादव, प्रदेश सदस्य कामरुनिशा, सरगुजा संभागीय अध्यक्ष श्री विवेकानंद पांडेय, सरगुजा संभाग महासचिव राजेश राज गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार वरुण चक्रवर्ती,जिला अध्यक्ष कोरिया सुरेश मिनोचा, मनेंद्रगढ़ ब्लाक अध्यक्ष अशोक कूजुर, बैकुंठपुर ब्लाक अध्यक्ष राजू शर्मा,अन्य उपस्थित पत्रकार उमेश तिवारी, परमेश्वर प्रजापति, देवराज सिंह, कन्हाई राम बंजारा, उदर पाल राजवाड़े, राजेश प्रसाद गुप्ता, राजीव कश्यप, इमरान अंसारी, नेपाल प्रसाद यादव ,महफूज हैदर, उमेश प्रजापति, सीतेश राम सिरदार, मुकेश कुमार, अमृत सिंह, ओम नारायण, सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *