भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी का किया गया भव्य आत्मीय स्वागत।

0

बुढ़ार। भारतीय जनता पार्टी जिला किसान मोर्चा द्वारा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का संभागीय मुख्यालय में प्रथम आगमन पर किसान मोर्चा द्वारा भव्य आत्मीय स्वागत किया गया। किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी,प्रदेश शासन के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमति अमिता चपरा का जिलाभाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी द्वारा गरिमामय कार्यक्रम के मध्य पुष्पहार तथा स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया गया।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहाकि-किसानों की तरक्की एवं खुशहाली की दिशा में प्रदेश सरकार ने अनेक सार्थक निर्णय लिए और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति किसानों की अट्टू आशथाये है।
जयसिंहनगर क्षेत्रत्र के विधायक जयसिंह मरावी, जैतपुरक्षेत्र की विधायक श्रीमति मनीषा सिंह, व्योहारी क्षेत्र के विधायक शरद कॉल, शहडोल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे की कार्यक्रम में विशिष्ट उपस्थिति रही।
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कार्यक्रम के मध्य प्रगतिशील कृषक, ज्ञानी चौरसिया, राधेश्याम पटेल, बालचंद पटेल, बृजेश प्रताप सिंह, टीकाराम कुशवाहा, त्रिभुवन सिंह, श्रीमती विमला मिश्रा, बद्री प्रसाद कंवर, ईश्वर दीन केवट, गोवर्धन कहार का अतिथियों ने शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय किसान तथा किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों व किसानों के प्रति आभार प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed