टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर पी. व्ही. सिंधु को मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई और शुभकामनाएं

0

रायपुर, 1 अगस्त 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पी.व्ही. सिंधु को आज टोक्यो ओलंपिक 2020 की बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की पी.व्ही. सिंधु ने अपनी उपलब्धि से देश को गौरवान्वित किया है। पी.व्ही. सिंधु ने आज शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टोक्यो ओलंपिक में देश को दूसरा पदक दिलाया। सिंधु ने इसके पहले 2016 के रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *