मनोज द्विवेदी बने अध्यक्ष मंडल के प्रदेश सह संयोजक

0

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की शीर्ष संस्था में बढा जिले का गौरव

अनूपपुर( अविरल गौतम) में जिले के वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार मनोज द्विवेदी को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की शीर्ष संस्था अध्यक्ष मंडल का प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। श्री द्विवेदी की प्रदेश स्तर पर हुई इस नियुक्ति से पत्रकारिता जगत में अनूपपुर का गौरव बढा है। इस उपलब्धि पर उन्हे शुभकामनाएँ दी जा रही हैं ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अली के साथ प्रदेश के अन्य कार्यकारी अध्यक्षों, प्रदेश उपाध्यक्षों की सहमति से राजकुमार दुबे ( मुरैना) को संयोजक, दैनिक कीर्तिक्रांति, अनूपपुर के संपादक एवं ईएमएस के जिला प्रतिनिधि मनोज द्विवेदी को अध्यक्ष मंडल का सह संयोजक, अमित द्विवेदी ( सिंगरौली) को उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र सेठी सचिव, के के अग्निहोत्री ,अशोक झलॊया, राकेश प्रताप सिंह को सदस्य नियुक्त किया है। 16 जुलाई 2021 को की गयी इस घोषणा के अनुसार बांधवगढ़ सम्मेलन 2019 मे लिये गये निर्णय के अनुसार मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पत्रकारों का एक मंडल बनाया गया है। अध्यक्ष मंडल एक स्वतंत्र इकाई है जो संघ के हितों को ध्यान में रख कर निर्णय लेने को स्वतंत्र है। इस मंडल में श्री द्विवेदी को पहले सचिव , उपाध्यक्ष पद पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो चुका है। यहाँ यह विशेष उल्लेखनीय है कि श्री द्विवेदी म प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ में जिला महा सचिव, जिलाध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष पदों पर कार्य करते हुए प्रदेश सचिव और फिर प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं। विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक गतिविधियों में सक्रियता से समय देने वाले श्री द्विवेदी को पत्रकारिता जगत में इस ऊंचाई पर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, शरद जोशी , मोहम्मद अली, उपेन्द्र गौतम, अनिल त्रिपाठी, राजकुमार दुबे, अरविन्द बियाणी, अजीत मिश्रा, मुकेश मिश्रा, राजनारायण मिश्रा , राहुल सिंह राणा, बाबा पाठक, अजय शुक्ला, नीरज सिंह, राजेश पयासी, चैतन्य मिश्रा , अमित शुक्ला, सुमिता शर्मा के साथ जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजेश शिवहरे,धनंजय तिवारी, राजेश शुक्ला, मनोज शुक्ला, राजन कुमार, प्रेमचन्द अग्रवाल, राजनारायण द्विवेदी, कैलाश पाण्डेय,शशिधर अग्रवाल,अजय मिश्रा, किशोर सोनी,आनंद पाण्डेय, अनुपम सिंह, आकाश नामदेव, सुधाकर मिश्रा, अरविन्द द्विवेदी,राजकुमार शुक्ला, आशीष द्विवेदी, अनीश तिगाला, नियामुद्दीन, हिमांशु बियाणी, रमेश तिवारी, ग्यानचन्द्र जायसवाल, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, पुष्पेन्द्र रजक, विकास पाण्डेय, नीलू रजक , संतोष मिश्रा, भारत मिश्रा, रामभुवन गौतम, विनय उपाध्याय, मनीष शुक्ला, हिमांशु पाशी, सुरेश शर्मा, अजय जायसवाल के साथ शहडोल, उमरिया,अनूपपुर जिले के पत्रकारों ने शुभकामनाएँ प्रदान की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed