भारतीय मजदूर संघ जिला अनूपपुर की बैठक स्वामी विवेकानंद सिटी कालोनी के सभागार में संपन्न

0

अनूपपुर(अविरल गौतम ) चचाई बैठक में सर्वप्रथम संघ की रीती-नीती के अनुसार प्रमुख पदाधिकारियों ने भारतमाता,भगवान विश्वकर्मा जी,भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक ठेंगड़ी जी,के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभांरभ किया।बैठक की अध्यक्षता अरुण सिंह जी ने की,बैठक में भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष एवं बिजली क्षेत्र व शहडोल संभाग प्रभारी श्री प्रोम्पी सिंह जी ने संघ पदाधिकारियों को संघ को मजबूत करने की बात कही,बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यसमिती सदस्य एवं भारतीय ठेका मजदूर संघ के संभागीय महामंत्री श्री ताराचंद यादव जी ने संघ की रीति-नीती एवं स्थापना पर प्रकाश डालते हुये कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक राष्ट्रवादी श्रमिक संघठन हैं जो सदैव राष्ट्रहित,उधोगहित,श्रमिक हित के लिये प्रतिबद्ध हैं, विभाग प्रमुख शहडोल श्री नागेन्द्र सिंह जी ने कहा कि संघ का ये प्रयास हैं कि अधिक से अधिक श्रमिक संघ से जुड़े,जिले में संघ का कार्यालय खोले जाने की भी बात आपने कही,भारतीय ठेका मजदूर संघ के संभागीय अध्यक्ष ने जिला अनूपपुर की कार्यकारिणी घोषित की जिसमें राजकिशोर मिश्रा को अध्यक्ष, संदीप जलतारे को सचिव,सूर्यकांत गुप्ता को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचन किया गया।बैठक में मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संघठन मंत्री सतेन्द्र पाटकर,कोषाध्यक्ष पुष्पेन्द्र पाल,जिला सहमंत्री सुमित बक्सरिया,संजय शर्मा,आशा सहयोगिनी संघ की अध्यक्ष श्रीमती संपत्तियां राठौड़, कोयला खदान मजदूर संघ के पदाधिकारी-सदस्य,भारतीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी सदस्य,सहित भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सभी यूनियनों के पदाधिकारी-सदस्य उपस्थित रहे।बैठक का संचालन जिलामंत्री दारासिंह ने किया।आभार अरुण सिंह ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed