विष्णु गुप्ता बने जिला सह प्रभारी पाली नगर में हुआ भव्य स्वागत

0

JOGI EXPRESS

बिरसिंहपुर पाली(तपस गुप्ता) भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय के अनुमति संभागीय संगठन मंत्री भाजपा शहडोल संतोष जी त्यागी के सहमति प्रदेश स्तरीय आयाम समितियो के प्रदेश संयोजक की अनुशंसा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष उमरिया मनीष सिंह के अनुमोदन पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्पेन्द्र गौतम द्वारा पाली के युवा नेता विष्णु गुप्ता को असंगठित कामगार युवा समिति का जिला सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर आज पाली नगर में भव्य स्वागत कर विष्णु गुप्ता को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। बधाई देने में भाजपा नेता सरजू अग्रवाल सुदामा विश्वकर्मा सुशांत सक्सेना  बहादुर सिंह अभय शिवहरे राम बहादुर परिहार संजय दुबे कल्लू वर्मन श्रीधर राव विष्णु विष्वकर्मा सत्या विष्वकर्मा बसन्त यादव अंशुल सोनी राहुल चौधरी कमल सिंह आदि के नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed