December 5, 2025

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में कथक नृत्यागंना  यास्मीन सिंह ने दी शानदार प्रस्तुति

0
Yashmin mem Final

JOGI EXPRESS

रायपुर  छत्तीसगढ़ की प्रख्यात कथक नृत्यागंना श्रीमती यास्मीन सिंह ने 29 नवम्बर को हरियाणा के कुरूक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2017 में कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। श्रीमती यास्मीन सिंह ने इस अन्तर्राष्ट्रीय महोेत्सव में अपने समूह के साथ कृष्ण भक्ति का भाव विभोर करने वाला कथक नृत्य ’द डिवाईन कृष्णा’ की शानदार प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम भगवान श्री कृष्ण द्वारा उद्बोधित गीता के उपदेश पर आधारित रही। उल्लेखनीय है कि 29 नवम्बर को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया।
इस महोत्सव में जुनापीठाधिश्वर  आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंदजी महाराज ने श्रीमद भागवत गीता पर अपने विचार व्यक्त किए। इस महोत्सव में विदेश के कलाकारों के अलावा अभिनेत्री और नृत्यांगना हेमा मालिनी, डॉ. ममता जोशी, सुश्री सोनाली शर्मा, सुश्री नलिनी शर्मा, श्रीराम भारतीय कला केन्द्र नई दिल्ली के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके साथ ही मथुरा और वृंदावन के कलाकारों ने महारास लीला का मंचन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *