December 12, 2025

प्रभारी सचिव कोविड़-19 ने की कलेक्टर एवं चिकित्सकीय अमले की सराहना की

0
IMG-20200724-WA0020

मो.शब्बीर ब्यूरो चीफ शहडोल


शहडोल 24 जुलाई 2020- सचिव माईनिंग मध्यप्रदेष शासन एवं कोविड़-19 प्रभारी शहडोल संभाग श्री सुखवीर सिंह ने आज मेडिकल काॅलेज शहडोल में कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के संबंध में आयोजित बैठक में जिले में कोरोना वायरस के नियंत्रण हेतु प्रारंभ से की गई तैयारियों, व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा कलेक्टर शहडोल डाॅ0 सतेन्द्र सिंह एवं जिले के चिकित्सकीय अमले के द्वारा कोविड़-19 संक्रमण एवं रोकथाम में किए गए प्रयासो की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी के प्रयासो से अभी तक जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से कोई मृत्यु नही हुई है और इसी तरह आगे भी सतत प्रयास जारी रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *