February 3, 2026

ऊर्जा मंत्री द्वारा 10 करोड़ रुपये लागत की 2 सड़कों का भूमि-पूजन

0
230220n4.jpg

भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में 10 करोड़ 83 लाख रुपये लागत से बनाई जाने वाले 2 सड़क मार्गों का भूमि-पूजन किया।

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाएगी। कोई भी गांव सड़क-विहीन नहीं रहेगा। खिलचीपुर क्षेत्र के सभी ग्रामों को सड़कों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने पीपलदी से भोजपुर मार्ग तथा गोरियाखेड़ी से सेमरीकला सड़क मार्ग का भूमि-पूजन किया। इस सड़क के बन जाने से ग्रामीण जन की पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होंने प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद राजगढ़ जिले में कराये गये विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed