उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू की आज डुमना एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

0
EQyjaJuUYAY18q4.jpg

जबलपुर
उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू की आज डुमना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। नायडू सुबह नई दिल्ली से भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री रेणुका सिंह एवं सांसद राकेश सिंह के साथ पहुँचे थे। उपराष्ट्रपति डुमना विमानतल पर कुछ देर रुकने के बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा मंडला रवाना हुए। वे मंडला में आयोजित आदि महोत्सव में शामिल होंगे।

डुमना एयरपोर्ट पर वित्त मंत्री तरुण भनोत ने उपराष्ट्रपति की अगवानी की। मेयर डॉ. स्वाति गोडबोले, विधायक अजय विश्नोई, नन्दिनी मरावी, अशोक रोहाणी एवं सुशील तिवारी इंदु ने भी उपराष्टÑपति का स्वागत किया।

इस अवसर पर कमिश्नर रवीन्द्र कुमार मिश्रा, आईजी भगवत सिंह चौहान, कलेक्टर भरत यादव एवं एसपी अमित सिंह, जिला पंचायत सीईओ प्रियंक मिश्रा भी मौजूद थे। राज्यपाल लालजी टंडन का अपरिहार्य कारणों से आगमन स्थगित हो गया। उपराष्टÑपति मंडला से शाम को वापस आएंगे और सांसद विवेक तन्खा के बेटे के विवाह उत्सव में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *