February 3, 2026

मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार बनने से निर्भया की मां आशा देवी का इनकार

0
asha_devi_1579086451.jpg

 नई दिल्ली 
नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लड़ने के कयासों को निर्भया की मां आशा देवी ने खारिज कर दिया है। कांग्रेस नेता और दिल्ली कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष कीर्ति आजाद ने ट्वीट करके यह इशारा किया था कि आशा देवी नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल के खिलाफ पार्टी की उम्मीदवार हो सकती हैं। हालांकि, थोड़ी ही देर में आशा देवी का इस पर खंडन आ गया।

दिल्ली में वर्ष 2012 में दिल्ली में हुए चर्चित गैंगरेप के बाद पीड़िता निर्भया देवी की मां आशा देवी ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है और देश का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। ऐसे में नई दिल्ली से उनकी उम्मीदवारी की चर्चा हुई तो राजनीतिक हलको में केजरीवाल को कड़ी टक्कर मिलने की बात होने लगी। 

निर्भया के पिता को केजरीवाल का जवाब, बोले- दोषियों को सजा दिलाने में हमने जरा भी देर नहीं लगाई
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी काम हमारे द्वारा कुछ घंटों के भीतर पूरे किए गए हैं।
 
आश देवी ने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि मेरी राजनीति में कोई रुचि नहीं है और न ही कांग्रेस में किसी से मेरी बात हुई है। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ अपनी बेटी को न्याय और दोषियों को सजा दिलानी चाहती हूं। 

इससे पहले कीर्ति आजाद ने एक ऐसा ट्वीट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि आशा देवी मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार होंगी। कृति ने इसे शेयर करते हुए लिखा- ऐ मां तुझे सलाम, आशा देवी जी आपका स्वागत है।' वहीं इससे पहले ये चर्चा भी थी नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज चुनाव लड़ेंगी और कांग्रेस से शीला दीक्षित की बेटी रितिका चुनाव लड़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed