February 3, 2026

राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिये पर्यवेक्षक नियुक्त

0
Vallabh_Bhawan_Bhopal_5-4.jpg

भोपाल

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2019 के लिये संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं। परीक्षा 12 जनवरी, 2020 को होगी। इंदौर संभाग के लिये नियुक्त पर्यवेक्षक  गणेश प्रसाद कबीरपंथी के स्थान पर सेवानिवृत्त आईपीएस  एस.सी. अत्रे को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और न्यायिक सेवा के 20 अधिकारियों को विभिन्न संभागों के लिये पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया गया है। इनमें भोपाल संभाग में  राजकुमार पाठक,  ए.जे. खान,  जे.एल. राठौर, जबलपुर संभाग में  शहजाद खान,  कृष्ण मोहन गौतम, इंदौर संभाग में  एस.सी. अत्रे,  एस.एस. वरवड़े,  रामअवतार खण्डेलवाल, नर्मदापुरम् संभाग में  चतुर्भुज सिंह, ग्वालियर संभाग में  अशोक कुमार शिवहरे,  अखिलेन्दु अरजरिया,  एस.पी. गुप्ता, उज्जैन संभाग में  के.सी. जैन, चम्बल संभाग में  एस.के. उपाध्याय, शहडोल संभाग में  शिवनारायण रूपला, रीवा संभाग में  महेन्द्र सिंह भिलाला, सागर संभाग में  अशोक कुमार शर्मा, धार में  नारायण प्रसाद डेहरिया, छिन्दवाड़ा में  एन.सी. नागराज और बालाघाट संभाग में  बी.बी.एस. ठाकुर संभागीय पर्यवेक्षक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed