नेशनल लोक अदालत देपालपुर में बैंको के 29 वसूली प्रकरणों में 31 लाख 51 हजार पांच सौ रूपये एवं नगर परिषद के जलकर एवं संपत्तिकर के 54 प्रकरणों में 2 लाख 53 हजार छह सौ रुपए एवं न्यायालयों के लंबित 35 प्रकरणों में 18 लाख 96 हजार आठ सौ रुपए के अवार्ड पारित किए गए

0
नेशनल लोक अदालत देपालपुर में बैंको के 29 वसूली प्रकरणों में 31 लाख 51 हजार पांच सौ रूपये एवं नगर परिषद के जलकर एवं संपत्तिकर के 54 प्रकरणों में 2 लाख 53 हजार छह सौ रुपए एवं न्यायालयों के लंबित 35 प्रकरणों में 18 लाख 96 हजार आठ सौ रुपए के अवार्ड पारित किए गए

शुभारंभ अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान,

जिला न्यायाधीश हिदायत उल्ला खान ने दिया प्रेरणादायी संदेश

देपालपुर(इंदौर)तहसील विधिक सेवा समिति एवं अधिवक्ता संघ देपालपुर के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल लोक अदालत के शुभारंभ अवसर पर एक गरिमामय मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह जिला न्यायाधीश माननीय हिदायत उल्ला खान के मुख्य आतिथ्य एवं अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अंतर सिंह मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर तहसील देपालपुर क्षेत्र में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश हिदायत उल्ला खान ने मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में जिला न्यायाधीश हिदायत उल्ला खान ने कहा कि मेधावी विद्यार्थी केवल अपने परिवार की आशाओं का केंद्र नहीं होते, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता होते हैं। आप सबकी मेहनत, अनुशासन और लगन ही आने वाले भारत की दिशा तय करेगी।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला न्यायाधीश श्री खान ने कहा कि शिक्षा ही वह दीपक है, जो अज्ञानता का अंधकार मिटाकर जीवन को नई दिशा देता है। माता-पिता के त्याग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्वयं के परिश्रम का सम्मान करते हुए निरंतर आगे बढ़ना ही सच्ची सफलता है।

जिला न्यायाधीश श्री हिदायत उल्ला खान ने नेशनल लोक अदालत के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल मुकदमों के निपटारे का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, आपसी समझौते और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि जहाँ संवाद होता है, वहाँ विवाद समाप्त हो जाता है और नेशनल लोक अदालत न्याय का ऐसा उत्सव है, जहाँ समय, धन और ऊर्जा की बचत के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहती है।

कार्यक्रम में तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से सभी मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर आत्मविश्वास और प्रसन्नता स्पष्ट झलक रही थी। अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ न्यायाधीश श्रीमती रिजवाना कौसर, सुमित्रा ताहेड़,दिव्या श्रीवास्तव, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अंतर सिंह मौर्य, सहायक जेल अधीक्षक आर.एस. कुशवाह, एडीपीओ विशाल गुप्ता, ईशराम गड़रिया, अंतर सिंह डाबर, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र पटेल, मालती जोशी, कोषाध्यक्ष रजनी पवार,सीएल पटेल, प्रकाश धाकड़, प्रदीप पाटीदार, विजय नागर, चेतन राठौर,चिंतामन बाथम, दुलेन्द्र जैन, आनंद वर्मा, नायब नाजिर दिलीप यादव, विशाल राठी, पत्रकार संघ अध्यक्ष विमल वर्मा पवन सोनी, शिक्षक इंदर परमार,दिनेश वारसकल, विमल वर्मा,सभी बैंकों के प्रबंधक, नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी, न्यायालय स्टाफ,सहित सभी अधिवक्ता संघ के सभी अभिभाषक गण सहित मेधावी विद्यार्थियों के परिजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल प्रभावी संचालन अधिवक्ता चेतन हार्डिया एवं आभार सचिव दिनेश डोंड ने व्यक्त किया।
नेशनल लोक अदालत में बैंको के 29 वसूली प्रकरणों में 31 लाख 51 हजार पांच सौ रूपये एवं नगर परिषद के जलकर एवं संपत्तिकर के 54 प्रकरणों में 2 लाख 53 हजार छह सौ रुपए एवं न्यायालयों के लंबित 35 प्रकरणों में 18 लाख 96 हजार आठ सौ रुपए के अवार्ड पारित किए गए।
समारोह ने यह संदेश दिया कि न्याय और शिक्षा दोनों ही समाज को प्रकाशमान करने वाले ऐसे स्तंभ हैं, जिन पर एक सशक्त, संवेदनशील और प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed