February 3, 2026

PAK को मुंहतोड़ जवाब दिया,6-10 सैनिक मारे, कई आतंकी कैंप तबाह किए: सेनाध्यक्ष

0
bipin-1.jpg

 
नई दिल्ली 

जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में दो जवानों की शहादत का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौजूद लश्कर के तीन कैंपों को तबाह कर दिया. भारत के एक्शन को लेकर भारतीय सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने कहा कि हमले में 6 से 10 पाकिस्तानी सैनिक और कई आतंकी मारे गए हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना अपना नुकसान बताना नहीं चाह रही है.

आर्मी चीफ ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान की फायरिंग का मुहतोड़ जवाब दिया गया है. पाकिस्तान के एक्शन से बहुत बड़ा होगा हमारा रिएक्शन है. आतंकी घुसपैठ के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं लेकिन हम उनका मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed