वन महोत्सव का आयोजन : वृक्षारोपण करके भावी पीढ़ी के लिये अनुकूल वातावरण बनाये- सिंहदेव

0
singhdev ka wan1

भकुरा में संत गहिरा गुरू विश्व विद्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण

अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहां ग्राम भकुरा स्थित संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय परिसर में ज्ञानशिला का पूजा अर्चना, संत गहिरा गुरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वृक्षारोपण कर वन महोत्सव का शुभांरभ किया। वन महोत्सव में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा छात्रों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के लगभग 2 हजार पौधे रोपे गये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सिंहदेव ने कहा कि दिनों दिन वैश्विक तापमान में वृद्धि होने से ग्लेशियर घटती जा रही है, जिससे नदियों में पानी कम होते जा रहा है और भू-जल का स्तर भी नीचे जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाये रखने के लिए बड़े पैमाने पर व ृक्षारोपण करने की जरूरत है। इससे भविष्य में आने वाली समस्याओं का काफी हद तक समाधान होगा। श्री सिंहदेव ने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उन्हें बचाने के प्रयास किया जाए। छत्तीसगढ़ शासन ने इस वर्ष आठ करोड़ वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा है।
श्री सिंहदेव ने कहा कि सरगुजा में जैव विविधता की कमी नहीं है, यहां विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे के साथ ही विभिन्न ईमारती पेड़ों की अधिकता है। पौधों तथा पेड़ों की पहचान यहां पौध रोपने आये विद्यार्थियों को भी कराया जाये। उन्होंने कहा कि संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय का यह परिसर अपने आप में अनूठा है तथा आने वाले समय में यह अपनी पहचान देश और दुनिया में बनायेगी।
श्री सिंहदेव ने मुख्यमार्ग से विश्वविद्यालय परिसर तक करीब 10 किलोमीटर सड़क निर्माण नहीं हो पाने पर अप्रसन्नता व्यक्ति करते हुये कहा कि लोक निर्माण विभाग को विश्वविद्यालय के विभिन्न निर्माण कार्य हेतु 20 करोड़ रूपये का टंेडर जारी हुआ है, किन्तु यहां निर्माण कार्य में प्रगति नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लोक निर्माण विभाग काम नहीं करने वाले तथा अक्षम ठेकेदार को हटाकर नये ठेकेदार को काम दें ताकि निर्माण कार्य में तेजी आये। इसके साथ ही ठेकेदारों को समय-सीमा में काम पूरा करने के भी निर्देश दिए।
कार्यक्रम को लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, सामरी विधायक चिन्तामणी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी, संत गहिर गुरू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रोहणी प्रसाद ने भी सम्बोधित किया।
टी. एस. सिंहदेव एवं अन्य अतिथियों ने निःशुल्क औषधीय पौधा वितरण वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। औषधीय पौधा वितरण वाहन के द्वारा वन विभाग सरगुजा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण किया जायेगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग औषधीय पौधों के बारे में जान सकें और उसे अपने बाड़ी या खेतों में लगा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed