February 3, 2026

घर को आग लग गई घर के चिराग से कहावत हुई सच केंद्र सरकार के आदेश के बाद राज्य सरकार ने बंद कीए दाल भात केंद्र:त्रिवेदी

0
p4

घर को आग लग गई घर के चिराग से:त्रिवेदी

रायपुर।राज्य में चल रहे सभी दाल भात केंद्र 1 अप्रैल से बंद हो जाएंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए है। राज्य सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए इस आशय का पत्र आज जारी कर दिया है। आदेश के तहत अब आश्रम छात्रावास और कल्याणकारी योजनांतर्गत खाद्यान्न का आबंटन केवल शासकीय और शासकीय स्वामित्व संस्थाओं को ही प्रदान किए जाने हैं। जो इस श्रेणी में नही आते हैं उन्हे खाद्यान्न का आबंटन नही होगा।


केंद्र सरकार के आदेश के बाद अब राज्य में चल रहे दाल भात केंद्रों का शटर अब बंद हो जाएगा। बतादें दाल भात केंद्र मजदूर वर्ग के बीच काफी चर्चित रहा है, और सरकार के आज के आदेश के बाद मजदूर वर्ग के बीच इसको लेकर बेचैनी साफ देखने को मिल रही है।

केंद्र सरकार के आदेश पर कांग्रेस पार्टी ने कहा कि मोदी सरकार के आदेश से गरीबो को अनाज मिलना बंद हुआ है और भाजपा इस पर भूपेश सरकार पर जो आरोप लगा रही है वो निराधार और बेबुनियाद है, दरअसल घर को आग लग गई घर के चिराग से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed